फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salaar 2: प्रभास के फैंस को जल्द देखने को मिल सकती है 'सलार 2', प्रशांत नील ने कर ली है सीक्वल की 40% शूटिंग?

Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 19 Jan 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Salaar Part 2 Latest Update Prabhas fans can soon see the film Prashanth Neel completed 40% shooting of sequel
सलार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलार' बीते साल के आखिरी महीने में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'डंकी' के साथ टक्कर होने के बाद भी फिल्म ने जमकर नोट छापे। जनवरी के महीने में भी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब धूम मचाया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। अब अभिनेता के फैंस के लिए 'सलार 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

Salaar Part 2 Latest Update Prabhas fans can soon see the film Prashanth Neel completed 40% shooting of sequel
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि 'सलार' एक बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है और फिल्म के मेकर्स ने अच्छा मुनाफा कमाया है। प्रभास के प्रशंसक अपने स्टार हीरो को दमदार वापसी करते हुए देखकर रोमांचित हैं।अब सबकी नजरें फिल्म के दूसरे पार्ट पर हैं, जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। इस खबर को सुन अभिनेता के फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

Salaar Part 2 Latest Update Prabhas fans can soon see the film Prashanth Neel completed 40% shooting of sequel
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि अभिनेता प्रभास ने निर्देशक प्रशांत नील से जल्द से जल्द दूसरे भाग की शूटिंग शेड्यूल करने का अनुरोध किया है। प्रभास जल्द ही सीक्वल खत्म करके अपनी अगली फिल्म स्पिरिट पर काम करना चाहते हैं। इसी बीच यह भी खबर है कि प्रशांत नील ने दूसरे भाग का लगभग 40% हिस्सा पहले ही पूरा कर लिया है। होम्बले फिल्म्स ने इस फिल्म का निर्माण किया था, जिसमें रवि बसरूर ने संगीत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salaar Part 2 Latest Update Prabhas fans can soon see the film Prashanth Neel completed 40% shooting of sequel
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, पिछले दिनों 'सलार' की टीम ने जोरों-शोरों से फिल्म की सफलता का जश्न मनाया।  निर्माताओं ने बेंगलुरु के एक लक्जरी होटल में एक सक्सेस पार्टी आयोजित की, जिसमें फिल्म के सभी अभिनेताओं और क्रू की मेजबानी की थी। 'सलार' प्रभास के करियर के लिए भी संजीवनी साबित हुआ है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित मास एक्शन 'सलार' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

विज्ञापन
Salaar Part 2 Latest Update Prabhas fans can soon see the film Prashanth Neel completed 40% shooting of sequel
सलार - फोटो : सोशल मीडिया

अब दर्शक सलार को घर बैठे भी देख सकते हैं। प्रभास की 'सलार' कल यानी 20 जनवरी, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लॉन्च होगी। डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार, 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर घोषणा की कि फिल्म कल, 20 जनवरी को स्ट्रीम करने के लिए उपलब्ध होगी।

Actress: निर्माताओं से पंगा लेने पर शो से बाहर हुईं ये अभिनेत्रियां, फीस नहीं मिलने पर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed