Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Yatri Theatre group annual function to begin on Jan 23 in Mumbai to launch first horror play raat baaqi hai
{"_id":"65aa27816760f8f44d058320","slug":"yatri-theatre-group-annual-function-to-begin-on-jan-23-in-mumbai-to-launch-first-horror-play-raat-baaqi-hai-2024-01-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horror On Stage: हिंदी रंगमंच पर निर्देशक ओम कटारे का अनूठा प्रयोग, तैयार किया पहला हॉरर नाटक, रात बाकी है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Horror On Stage: हिंदी रंगमंच पर निर्देशक ओम कटारे का अनूठा प्रयोग, तैयार किया पहला हॉरर नाटक, रात बाकी है
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:54 PM IST
सार
मूलत: मध्यप्रदेश के रहने वाले रंगकर्मी ओम कटारे ने यात्री थियेटर ग्रुप की स्थापना जनवरी 1979 में की। तब से लेकर ओम कटारे लगातार नाटकों का मंचन करते आए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
ओम कटारे कलाकारों को समझाते हुए
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी रंगमंच में अपने सहज और सरल व्यक्तित्व से अलग ही पहचान रखने वाले प्रसिद्ध रंगकर्मी ओम कटारे अपने थियेटर ग्रुप यात्री के 45वें वार्षिक उत्सव की तैयारियों में इन दिनों दिन रात लगे हुए हैं। ओम कटारे ने बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के लिए अलग अलग समय और परिस्थितियों के हिसाब से तमाम दिलचस्प नाटक लिखे, बनाए और निर्देशित किए हैं। अगर गिनती की जाए तो इन 45 वर्षो में यात्री थियेटर ग्रुप ने 100 से अधिक नाटकों का निर्माण किया है जिनके 5500 से अधिक शो हो चुके हैं। इस बार कटारे हिंदी रंगमंच पर हॉरर नाटक का एक अनूठा प्रयोग करने जा रहे हैं।
2 of 7
ओम कटारे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मूलत: मध्यप्रदेश के रहने वाले रंगकर्मी ओम कटारे ने यात्री थियेटर ग्रुप की स्थापना जनवरी 1979 में की। तब से लेकर ओम कटारे लगातार नाटकों का मंचन करते आए हैं। इस दौरान उनके थियेटर ग्रुप से निकले कई अभिनेता हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज के सुपर सितारे बन चुके हैं। कीर्ति कुल्हारी ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कई बार उन्हें गढ़ने के लिए ओम कटारे का नाम ले चुकी हैं। हालिया रिलीज सीरीज ‘स्कैम 2003’ के हीरो गगन देव रियार भी ओम कटारे के ही शिष्य रह चुके हैं।
ओम कटारे नाटक 'जीने भी दो यारो'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता ओम कटारे कहते हैं, 'यात्री थियेटर ग्रुप अपनी स्थापना के बाद से ही हर वर्ष नाट्योत्सव करता है। इस साल हम अपने 45 वर्ष पूरे कर रहे हैं और हमारे वार्षिकोत्सव के शोज का पूरा कैलेंडर तैयार हो चुका है। 23 जनवरी को जुहू स्थित पृथ्वी थियेटर पर इसका उद्घाटन होगा। इस पूरे नाट्य उत्सव के आयोजन में हम छह नाटकों के करीब 14 शो करने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बाबूजी धीरे चलना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कटारे पिछले 30 वर्षों से लगातार रंग कार्यशालाओं का आयोजन भी करते आए हैं। करीब दो हजार कलाकारों को मांज चुके कटारे के यात्री थियेटर ग्रुप का इस बार का वार्षिकोत्सव पूरे मुंबई और बृहन्नमुंबई में धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। इस वार्षिकोत्सव के दौरान पृथ्वी थियेटर के अलावा कई दूसरे नाट्य गृहों में भी यात्री के नाटक होंगे। जानकारी के मुताबिक मुंबई में यात्री थियेटर ग्रुप नाट्य उत्सव का उद्घाटन 23 जनवरी 2024 को शाम 6.30 बजे पृथ्वी थियेटर में होगा। उसके बाद उसी दिन 8 बजे मराठी के विख्यात नाटककार जयवंत दलवी लिखित नाटक 'कालचक्र' का मंचन होगा।
विज्ञापन
5 of 7
ओम कटारे 'कालचक्र'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पृथ्वी थियेटर में ही नाटक 'कालचक्र' के बाद अगले दिन पहले हॉरर नाटक 'रात बाकी है' का मंचन 24 और 25 जनवरी को शाम आठ बजे, न्यू एज कॉमेडी प्ले 'बाबूजी धीरे चलना' का मंचन 26 जनवरी को दोपहर तीन बजे, शाम छह बजे और रात के नौ बजे होगा। पारिवारिक नाटक 'चंदू की चाची' का मंचन 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे, 'परफेक्ट फैमिली' का मंचन 27 जनवरी को शाम छह और आठ बजे होगा। नाटक 'जीने भी दो यारो' का मंचन 28 जनवरी को शाम पांच और आठ बजे पृथ्वी थियेटर पर ही होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।