बॉक्स ऑफिस के लिए पिछला साल 2023 काफी सफल साबित हुआ था। अब नए साल के शुरुआती महीने में तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। इस साल कई बेहतरीन फिल्में रिलीज के लिए कतार में हैं। हालिया रिलीज फिल्मों में तेजा सज्जा की 'हनुमान', महेश बाबू की गुंटूर कारम, कटरीना कैफ और विजय सेतुपति स्टारर 'मेरी क्रिसमस' शामिल हैं। ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। तो आइए जानते हैं पहले गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
Thursday Box Office: 'हनुमान' ने 'मेरी क्रिसमस' को चटाई धूल, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने की इतनी कमाई
ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को टक्कर देने में लगी हुई हैं। तो आइए जानते हैं पहले गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों का क्या हाल रहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी और तेजा सज्जा स्टारर 'हनुमान' 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म पहले दिन से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। दक्षिण ही नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।
Annapoorani Controversy: 'अन्नपूर्णानी' विवाद पर नयनतारा ने मानी हार, माफी मांगते हुए बोलीं- 'जय श्रीराम'
तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले गुरुवार यानी कि सातवें दिन 9.50 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ ही अब तक 'हनुमान' ने 89.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' भी 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। महेश बाबू ने लंबे वक्त के बाद इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की है। गुंटूर कारम सौ करोड़ी फिल्म बन चुकी है। महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने सातवें दिन 4.65 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ ही अब फिल्म ने 106.40 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की हालिया रिलीज फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को समीक्षकों और दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 1.05 करोड़ की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म मेरी क्रिसमस ने 14.87 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Ram Mandir: राम भक्ति में लीन हुईं जर्मन गायिका, प्राण प्रतिष्ठा से पहले लोगों को सुनाया 'राम आएंगे' भजन