फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top TV Stars: फीस बढ़ाने की रखी मांग, सीरियल से हुआ पत्ता साफ, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

Thu, 18 Jan 2024 11:39 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 18 Jan 2024 11:39 PM IST
सार

आज हम ऐसे ही स्टार्स के बारे में जानेंगे, जिनको रातोंरात अपने सीरियल को छोड़ना पड़ा था। 
 

विज्ञापन
Top tv stars replaced overnight from their own show Rubina Dilaik Shilpa Shinde Drashti Dhami Deepika singh
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला
टेलीविजन इंडस्ट्री में जब किसी सीरियल की टीआरपी बढ़ती है, तो उससे जुड़े स्टार्स की लोकप्रियता भी बढ़ने लगती है। कई बार सीरियल से जुड़े स्टार्स अपने मेहनताने को बढ़ाने की मांग लेकर मेकर्स के पास जाते हैं और उनकी बात मान ली जाती है। वहीं, कितने टेलीविजन के ऐसे भी स्टार्स हुए हैं जिन्हें मेकर्स फीस तो बढ़ा कर नहीं देते हैं, उल्टा रातों रात उन्हें सीरियल से ही निकाल दिया। आज हम ऐसे ही स्टार्स के बारे में जानेंगे, जिनको रातों रात अपने सीरियल को छोड़ना पड़ा था।

TBMAUJ Trailer: 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' का ट्रेलर जारी, रोबोट बनीं कृति के प्यार में दीवाने दिखे शाहिद

 
Top tv stars replaced overnight from their own show Rubina Dilaik Shilpa Shinde Drashti Dhami Deepika singh
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे 
इस लिस्ट में जिस स्टार का नाम सबसे पहले आता है वे हैं शिल्पा शिंदे। 'भाभी जी घर पर हैं' में उनके किरदार 'अंगूरी भाभी' को लोग काफी पसंद करने लगे थे। उन दिनों उनका सीरियल टीआरपी के मामले में सबसे ऊपर आ गया था। ऐसे में शिल्पा ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग रखी तो रातों रात ही उन्हें 'भाभी जी घर पर हैं' सीरियल से निकाल दिया गया। 
Top tv stars replaced overnight from their own show Rubina Dilaik Shilpa Shinde Drashti Dhami Deepika singh
दीपिका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सिंह 
स्टार प्लस की फेवरेट बहू 'संध्या बहू' यानी दीपिका सिंह की कहानी भी कुछ-कुछ ऐसी ही है। 'दीया और बाती हम' स्टार प्लस के हिट सीरियल में से एक था और दीपिका उसमें लीड भूमिका निभा रही थीं, लेकिन जब दीपिका ने फीस बढ़ाने की मांग की तब उन्हें सीरियल से निकाल दिया गया। दीपिका ने मेकर्स पर उनके पैसे नहीं देने का भी आरोप लगा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top tv stars replaced overnight from their own show Rubina Dilaik Shilpa Shinde Drashti Dhami Deepika singh
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक 
जी टीवी के मशहूर शो 'छोटी बहू' में रुबीना अहम भूमिका निभा रही थीं। रुबीना ने जब सीरियल के निर्माताओं को उनकी फीस बढ़ाने को कहा, तब बजाय फीस बढ़ाने के निर्माताओं ने 'छोटी बहू' यानी रुबीना को ही सीरियल से विदा कर दिया। 
विज्ञापन
Top tv stars replaced overnight from their own show Rubina Dilaik Shilpa Shinde Drashti Dhami Deepika singh
दृष्टि धामी - फोटो : सोशल मीडिया
दृष्टि धामी
दृष्टि धामी टेलीविजन जगत की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं लेकिन उन्हें भी निर्माताओं से शिकायत रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दृष्टि धामी को उनके सीरियल 'मधुबाला' से निकाला गया था, क्योंकि उन्होंने फीस बढ़ाने की मांग रखी थी। 
Pankaj Tripathi: इन फिल्मों में दिखी पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी, लिस्ट में शामिल होगी 'मैं अटल हूं'?
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed