90 के दशक की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जिन अदाकाराओं ने दर्शकों के दिलों पर राज किया, उन्होंने एक बार फिर वर्षों बाद एक्टिंग की दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। इन अभिनेत्रियों ने लंबे ब्रेक से वापसी की और बड़े पर्दे पर फिर से अपनी चमक बिखेरी। आइए जानते हैं किन-किन हसीनाओं ने फिर से कैमरे का रुख किया और किसका कमबैक रहा सबसे हिट।
{"_id":"68690e1320da776d7f01b58b","slug":"90s-actresses-who-made-comeback-after-years-kajol-sushmita-sen-madhuri-juhi-chawla-karisma-kapoor-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Actresses Comeback: इन अभिनेत्रियों ने फिर से बिखेरी 90 के दशक की चमक, वर्षों बाद स्क्रीन पर किया दमदार कमबैक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Actresses Comeback: इन अभिनेत्रियों ने फिर से बिखेरी 90 के दशक की चमक, वर्षों बाद स्क्रीन पर किया दमदार कमबैक
Sat, 05 Jul 2025 05:06 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:06 PM IST
सार
Bollywood 90's Actresses: 90 के दशक की हिट अभिनेत्रियां जिन्होंने एक बार फिर पिछले कुछ वर्षों में एक्टिंग में शानदार वापसी की है।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्रियां
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'मां' में काजोल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
काजोल
काजोल की फिल्म 'मां' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब उनकी एक और फिल्म सरजमीं रिलीज होने के लिए तैयार है। 90 के दशक की क्वीन कही जाने वाली काजोल ने शाहरुख खान के साथ 2015 में ‘दिलवाले’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की। इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशन की भरपूर डोज दी गई थी। हालांकि फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन काजोल की एक्टिंग को जमकर सराहा गया। उनका ये कमबैक भले ही सुपरहिट न रहा, लेकिन फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं था।

सुष्मिता सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sushmitasen47
सुष्मिता सेन
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने साल 2020 में ‘आर्या’ वेब सीरीज से एक्टिंग में जबरदस्त वापसी की। डिज्नी+हॉटस्टार की इस सीरीज में उनका किरदार एक सशक्त महिला का था, जो अपने परिवार की खातिर अंडरवर्ल्ड से भी भिड़ जाती है। ये कमबैक पूरी तरह से हिट रहा और सुष्मिता को फिर से लाइमलाइट में ला खड़ा किया। 'आर्या' ने उन्हें न सिर्फ क्रिटिकल प्रशंसा दिलाई बल्कि नई पीढ़ी के दर्शकों से भी जोड़ दिया।

रवीना टंडन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना टंडन
साल 2021 में रवीना टंडन ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘अरण्यक’ से छोटे पर्दे पर वापसी की और जंगलों में छिपे रहस्यों की कहानी में अपने पुलिस ऑफिसर के रोल से सबको चौंका दिया। उनका अभिनय और मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को बांधे रखा। ‘अरण्यक’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तारीफें मिलीं, जिससे ये कमबैक एक हिट साबित हुआ।

माधुरी दीक्षित
- फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित
साल 2019 में फिल्म ‘टोटल धमाल’ में माधुरी दीक्षित एक बार फिर वर्षों बाद अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आईं। ये फिल्म एक मल्टीस्टारर कॉमेडी थी, जिसमें माधुरी का अंदाज फिर से देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और माधुरी के फैंस को एक बार फिर से उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला। ये कमबैक कमर्शियल रूप से हिट रहा।
ये खबर भी पढ़ें: Tanvi the Great: रिलीज हुआ 'तन्वी द ग्रेट' का पहला गाना, डांस के जरिए शुभांगी ने दिया आर्मी को ट्रिब्यूट