कुछ दिन पहले एनिमल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने मुंबई में निर्मित अटल सेतु की तारीफ की थी। अभिनेत्री ने बुनियादी ढांचा परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा, "इसके बारे में सब कुछ बहुत शानदार है।" हालांकि, अब आदित्य ठाकरे ने एक पोस्ट कर रश्मिका पर कटाक्ष किया है और इसे पार्टी का प्रचार बताया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।
Aaditya Thackeray: अटल सेतु पुल के लिए रश्मिका की सराहना पोस्ट पर आदित्य ठाकरे का कटाक्ष, बोले- केवल प्रचार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य ठाकरे ने एक्स पर अपने नए ट्वीट में अभिनेत्री पर कटाक्ष किया। हालांकि, उन्होंने उनके नाम का उल्लेख नहीं किया। आदित्य ने कहा, "मैंने अभी एक अभिनेत्री को अचानक एक विज्ञापन बनाते देखा (आश्चर्य है कि क्या उन्हें इसका भुगतान किया गया है) वर्तमान शासन द्वारा अटल सेतु के रूप में ब्रांडेड एमटीएचएल पर) के लिए या नहीं।"
आदित्य ने कहा, "अंत में वह कहती हैं, जागो और विकास के लिए वोट करो- जो अच्छा है, क्योंकि इसका मतलब है कि बीजेपी को वोट मत दो।"आगे उन्होंने कहा कि अनुरोध है कि ऐसे प्रमोशन करने से पहले फैक्ट चेक कर लिया जाए. ठाकरे ने कहा, "कुछ पार्टियां अभिनेताओं से 'वार रुकवा दी' जैसे विज्ञापन करवा रही हैं।"
I just saw an actor suddenly make an advertisement (wonder if it’s paid for or not) on the MTHL, branded as Atal Setu by the current regime.
Some facts were missed:
• Atal Setu- MTHL’s 85% work was completed till June 2022, when our govt was toppled. The work happened during…
अभिनेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रांस हार्बर लिंक पर यात्रा करते हुए अपना एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे इंजीनियरिंग चमत्कार एक नए भारत का द्वार खोलता है। अपने वीडियो में उन्होंने भारत के विकास और भविष्य की बहुत की सराहना की। अपने दर्शकों से भारत के विकास के लिए वोट करने के लिए कह रही हैं।
अभिनेत्री ने कहा था, "नवी मुंबई से मुंबई, गोवा से मुंबई और बेंगलुरु से मुंबई तक का सफर अब काफी आसान हो गया है। इस शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर गर्व महसूस होता है।" अभिनेत्री ने आगे कहा कि भारत को विकास के मामले में अब कोई नहीं रोक सकता। अब कोई यह नहीं कह सकता है कि भारत में ऐसा नहीं हो सकता है। पिछले 10 वर्षों में भारत में काफी ज्यादा विकास हुआ है।
Tiger Shroff: डांवाडोल हुआ टाइगर का करियर, नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर, अब अभिनेता ने लिया यह बड़ा फैसला