फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Katrina Kaif: प्यार में अटूट विश्वास रखती हैं कैटरीना कैफ, रणबीर कपूर से अलग होने के बाद दिया था ये बयान

Sat, 18 May 2024 08:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 18 May 2024 08:09 AM IST
सार

कैटरीना ने दिसंबर 2020 में विक्की कौशल से उदयपुर से शादी रचा ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने पति विक्की का जन्मदिन मनाया है।

विज्ञापन
Tiger 3 Fame Katrina Kaif has Faith in Love Actress Old Interview Viral Said It is Never Going to Change
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बी टीउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने पति विक्की का जन्मदिन मनाया है। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कैटरीना का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें वह रिश्तों के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। 

Tiger 3 Fame Katrina Kaif has Faith in Love Actress Old Interview Viral Said It is Never Going to Change
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटरीना कैफ से बातचीत के दौरान सवाल किया गया कि क्या रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद रिश्तों को लेकर उनका नजरिया बदला है। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि प्यार के बारे में उनकी राय कभी नहीं बदलेगी। कैटरीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्यार के बारे में मेरे विचार और अधिक विकसित हुए हैं।' 

Gurucharan Singh: घर वापस लौटे तारक मेहता के 'रोशन सोढ़ी', 25 दिन बाद आए वापस, बोले-धार्मिक यात्रा पर निकले थे

Tiger 3 Fame Katrina Kaif has Faith in Love Actress Old Interview Viral Said It is Never Going to Change
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09

उन्होंने कहा, 'मैंने रिश्तों को अधिक निस्वार्थता के साथ निभाना सीखा है। प्यार को लेकर मेरा दृढ़ विश्वास, प्यार में जुनून और ईमानदारी वैसी ही हेगी।' कैटरीना कैफ के ये विचार प्यार को लेकर उनकी समझ को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्यार में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, प्यार को लेकर उनका विश्वास अटूट बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger 3 Fame Katrina Kaif has Faith in Love Actress Old Interview Viral Said It is Never Going to Change
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम @katrinakaif

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया था। मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बी-टाउन की गलियों में इनके रिलेशनशिप और ब्रेकअप दोनों की खबरें खूब सुर्खियों में छाई थीं।

विज्ञापन
Tiger 3 Fame Katrina Kaif has Faith in Love Actress Old Interview Viral Said It is Never Going to Change
कैटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

कैटरीना ने दिसंबर 2020 में विक्की कौशल से उदयपुर से शादी रचा ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई थीं। एक बार फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक सेशन में उनसे पंजाबी बहू के रूप में पंसदीदा चीज के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा था, 'ढेर सारा प्यार और घर का बना हुआ सरसों दा साग और सफेद मक्खन के साथ मक्के की रोटी।' 

श्रीकांत की कमाई में गिरावट बरकरार, 20 करोड़ से चंद कदम दूर KOTPOTA

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed