फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Birthday: आमिर खान के करियर के 10 यादगार किरदार, इनके लिए अभिनेता ने क्या-क्या किया खास? जानिए

Fri, 14 Mar 2025 07:59 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Mar 2025 07:59 AM IST
सार

 Aamir Khan Birthday: आमिर खान के करियर के 10 यादगार किरदार, इनके लिए अभिनेता ने क्या-क्या किया खास? जानिए

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Ghajini Dangal Laal Singh Chaddha Aamir Khan Best characters oF His Movies
आमिर खान के दमदार किरदार - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। यह नाम उन्हें मिला, क्योंकि वे अपने फिल्मी किरदार को पूरे परफेक्शन के साथ अदा करते हैं और इसके लिए कई बार हद से गुजर कर मेहनत करते हैं। ऐसे कई उदाहरण हैं। आज शुक्रवार 14 मार्च को उनका जन्मदिन है। संयोग भी देखिए 14 मार्च 1965 को आमिर खान का जन्म होली के मौके पर ही हुआ था। और...आज उनके 60वें जन्मदिन पर भी यह त्योहार है। एक्टर के इस खास दिन पर जानते हैं उनके करियर के ऐसे किरदारों के बारे में 

Aamir Khan Birthday: Lagaan Ghajini Dangal Laal Singh Chaddha Aamir Khan Best characters oF His Movies
आतंक ही आतंक - फोटो : सोशल मीडिया

आतंक ही आतंक (1995)
आमिर खान ने इस फिल्म को करके अपने करियर में एक बड़ा जोखिम उठाया। इस फिल्म में अभिनेता का लुक 'गॉडफादर' से प्रेरित था। तेल लगे बालों और पीछे की ओर कंघी और देहाती लुक के साथ उन्होंने अपने बदलाव से दर्शकों को चौंका दिया।

Aamir Khan Birthday: Lagaan Ghajini Dangal Laal Singh Chaddha Aamir Khan Best characters oF His Movies
गुलाम - फोटो : सोशल मीडिया

‘गुलाम’(1998)
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के एक छोटे से सीन के लिए आमिर खान करीब 12 दिनों तक नहाए नहीं थे। सीन को वे इतनी शिद्दत से करना चाहते थे कि यह फैसला लिया। 12 दिन तक बिना नहाए रहे आमिर खान के चेहरे पर धूल और गंदगी की परत जम गई थी। शूटिंग में उनके साथ मौजूद लोगों को भी उन्हें पहचानने में भी दिक्कत हो रही थी। फिल्म के क्लाइमेक्स में आमिर और विलेन के बीच फाइट सीन था। सीन में विलेन ने आमिर की जमकर पिटाई की थी। आमिर के चेहरे पर काफी खून और उस पर धूल जम गई थी। यह सीन काफी लंबा था, इसलिए आमिर अपना मेकअप बदलना चाहते थे। सीन पूरा करने में 12 दिन लगे और आमिर बिना नहाए इसी गेटअप में 12 दिनों तक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Ghajini Dangal Laal Singh Chaddha Aamir Khan Best characters oF His Movies
लगान - फोटो : इंस्टाग्राम

'लगान' 2001
आमिर खान किसी भी किरदार के लिए पूरी जान झोंक देते हैं, फिर चाहें कितने भी रीटेक करने पड़ें या कुछ और करना पड़े। आमिर खान ने फिल्म लगान के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने करीब पांच महीने तक शराब से दूरी बनाकर रखी थी। यह नियम अन्य लोगों के लिए भी रखा। इस फिल्म में आमिर के सह-अभिनेता यशपाल शर्मा ने इस बारें खुलासा करते हुए बताया था कि आमिर खान ने एक कार्ड क्लब बनाया था। शाम को सभी साथ बैठकर पत्ते खेलते। शायद उनकी रणनीति थी कि लोग शराब और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहें। साथ में क्रिकेट की रिहर्सल करते थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान मिट्टी पर बैठते थे और कागज के कप में चाय पिया करते थे। 

विज्ञापन
Aamir Khan Birthday: Lagaan Ghajini Dangal Laal Singh Chaddha Aamir Khan Best characters oF His Movies
मंगल पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

'मंगल पांडे- द राइजिंग' (2005)
'मंगल पांडे' में आमिर खान मंगल पांडे के रोल में खूब जंचे। 'मंगल पांडे' फिल्म के जरिए आमिर खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इससे पहले 2001 में उनकी फिल्म 'दिल चाहता है' रिलीज हुई थी। मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस रोल के लिए भी परफेक्ट लुक में नजर आए। उन्होंने विग लगाने की बजाय अपने बालों और मूंछों को फिल्म के किरदार के मुताबिक बढ़ाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed