फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kapoor Holi Party: अमिताभ ने गाया ‘रंग बरसे’, घई ने घोंटी भांग; टैंकर में फेंककर होता था सितारों का स्वागत

Fri, 14 Mar 2025 07:20 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 14 Mar 2025 07:20 AM IST
सार

Bollywood Holi: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर सिर्फ अभिनय के लिए ही नहीं जाने जाते थे, बल्कि वह अपनी होली पार्टी के लिए भी बेहद मशहूर थे। इस पार्टी में सभी कलाकार आम इंसानों की तरह धूम मचाते थे। पार्टी में कपूर साहब किन्नरों को भी बुलाते थे और अपने फिल्मी गानों को बजा उनसे फीडबैक लिया करते थे। कई कलाकार तो अपनी मस्ती में इतने मगन होते थे कि वह भांग घोटते भी नजर आते थे। आज जानेंगे कपूर साहब की होली पार्टी के चर्चित किस्से। 

विज्ञापन
Raj Kapoor Rk Studios Holi Party Celebration Amitabh Bachchan Subhash Ghai Dev Anand Know All Details in Hindi
राज कपूर होली पार्टी - फोटो : एक्स- @BombayBasanti और @BasitSubhani

 

बीते दिन बॉलीवुज के ‘शो मैन’ राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी बड़ी धूम धाम से मनाई गई। कपूर साहब के आरके स्टूडियो में हर साल होली पार्टी का शानदार आयोजन होता था, जिसमें सिनेमा की दुनिया के कई दिग्गज सितारे पहुंचते थे। इस पार्टी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था, जहां सितारों को रंग से भरे बड़े-बड़े टैंकर में फेंका जाता था। पार्टी की चर्चा मीडिया जगत में जोरों शोरों से रहती थी। जानिए इससे जुड़े रोचक किस्से..

Raj Kapoor Rk Studios Holi Party Celebration Amitabh Bachchan Subhash Ghai Dev Anand Know All Details in Hindi
राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जब किन्नरों को नहीं पसंद आया गाना
राज कपूर साहब के यहां होली पार्टी पर जहां एक ओर दिग्गज सितारे पहुंचते थे। वहीं दूसरी ओर वह किन्नरों को होली पार्टी में बुलाते थे और अपनी फिल्मों के गाने बजाकर उनसे सलाह लेते थे। ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म का एक गाना कपूर साहब ने इसलिए रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि यह गाना किन्नरों को पसंद नहीं आया था। फिर ‘सुन साहिबा सुन’ गाने ने उन लोगों का दिल जीत लिया और वह गाना सेलेक्ट हो गया था, जिसने सिनेमा की दुनिया में बहुत नाम कमाया था।

Raj Kapoor Rk Studios Holi Party Celebration Amitabh Bachchan Subhash Ghai Dev Anand Know All Details in Hindi
अमिताभ बच्चन-राज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जब पहली बार बिग बी ने गाया रंग-बरसे
फिल्म ‘सिलसिला’ का 'रंग बरसे' गीत आज भी लोगों के जुबां पर हैं। इसका श्रेय राजकपूर साहब की होली पार्टी को जाता है। इसी पार्टी में अमिताभ बच्चन ने सबके कहने पर पहली बार यह गाना गाया, जिसने धमाल मचा दिया। गाने से प्रभावित होकर यश चोपड़ा ने इसे अपनी फिल्म ‘सिलसिला’ में शामिल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kapoor Rk Studios Holi Party Celebration Amitabh Bachchan Subhash Ghai Dev Anand Know All Details in Hindi
देवानंद - फोटो : एक्स

देवानंद ने क्यों बनाई पार्टी से दूरी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता देवानंद ने राज कपूर की होली पार्टी में कभी शिरकत नहीं किया। बताया जाता है कि उन्हें रंग खेलना बिल्कुल पसंद नहीं था, इस कारण उन्होंने इससे हमेशा इससे दूरी बनाकर रखी। हालांकि, इसके बारे में कपूर साहब को पता था, इसलिए उन्होंने कभी देवानंद को आने के लिए मजबूर नहीं किया।

विज्ञापन
Raj Kapoor Rk Studios Holi Party Celebration Amitabh Bachchan Subhash Ghai Dev Anand Know All Details in Hindi
सुभाष घई - फोटो : इंस्टाग्राम- @subhashghai1

जब फिल्म निर्माता ने घोंटी भांग
कपूर साहब के आरके स्टूडियों में होली पार्टी बॉलीवुड की शान थी। बड़े-बड़े टैंकर में रंगों को घोलकर रखा जाता था। कुछ रिपोर्टे के मुताबिक एक आश्चर्य वाली बात ये है कि इस पार्टी के दौरान फिल्म निर्माता सुभाष घई को भांग घोंटने की जिम्मेदारी दी जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed