फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली पर रंग और गुझिया के साथ चाहिए एंटरटेनमेंट का डोज? ओटीटी पर देख डालें ये फिल्में

Fri, 14 Mar 2025 07:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Mar 2025 07:16 AM IST
सार

Holi 2025: होली का त्योहार है। हर कोई रंगों की मस्ती में है। होली खेलने के बाद अगर आप घर बैठे एंटरटेनमेंट का डोज चाहते हैं तो ओटीटी पर ये फिल्में देख सकते हैं।

विज्ञापन
Holi 2025: Watch These Movies This Weekend on OTT Nadaaniyan Azaad Daaku Maharaaj Dhoom Dhaam
धूम धाम, आजाद, नादानियां - फोटो : इंस्टाग्राम

होली का त्योहार है। अपनों का साथ, गुझिया की मिठास, रंग और गुलाल यूं तो इस त्योहार को बेहद खास बना देते हैं। मगर, सेलिब्रेशन का सबका अपना तरीका होता है। एंटरटेनमेंट के शौकीन हर मौके पर सिनेमा देखने की तलाश में होते हैं। फिर इस बार तो होली के बाद वीकएंड भी है। तो... होली खेलने के बाद या वीकएंड में अगर आप कोई पिक्चर देखना चाहते हैं तो इनमें से कोई चुन सकते हैं...

Holi 2025: Watch These Movies This Weekend on OTT Nadaaniyan Azaad Daaku Maharaaj Dhoom Dhaam
आजाद फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani

'आजाद'
सबसे पहले आपको स्टारकिड्स के डेब्यू वाली फिल्म के बारे में बताते हैं। यूं तो इस फिल्म में अजय देवगन हैं। मगर, इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन की भांजे अमन देवगन ने डेब्यू किया है। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब होली पर ओटीटी पर आ रही है। इसे 14 मार्च से ओटीटी पर देखा जा सकेगा। 

Holi 2025: Watch These Movies This Weekend on OTT Nadaaniyan Azaad Daaku Maharaaj Dhoom Dhaam
नादानियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नादानियां
सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी एक्टिंग डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने ओटीटी फिल्म 'नादानियां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखे हैं। हालांकि, फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। मगर, स्टारकिड की डेब्यू फिल्म देखना चाहें तो यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है। इसमें इब्राहिम के साथ खुशी कपूर नजर आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025: Watch These Movies This Weekend on OTT Nadaaniyan Azaad Daaku Maharaaj Dhoom Dhaam
बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

'बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी'
फिल्म बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी फरवरी में ओटीटी पर रिलीज हुई। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।  कुणाल कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कावेरी कपूर और वर्धनपुरी नजर आए हैं। यह भी स्टारकिड्स वाली फिल्म है। कावेरी, शेखर कपूर और सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बेटी हैं और वर्धन पुरी, अमरीश पुरी के पोते हैं।

विज्ञापन
Holi 2025: Watch These Movies This Weekend on OTT Nadaaniyan Azaad Daaku Maharaaj Dhoom Dhaam
डाकू महाराज फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 'डाकू महाराज'
फिल्म 'डाकू महाराज' जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो खूब चर्चा में रही। इसकी कमाई भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही। बालकृष्ण नंदमुरी की इस फिल्म में बॉबी देओल, प्रकाश राज, रोनित रॉय, रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल और उर्वशी रौतेला जैसे सितारे हैं। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह खबर भी पढें:
Ayushmann Khurrana: शनाया की 'तू या मैं' पर आयुष्मान ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'मैं पहले से ही फैन हो गया हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed