फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan: बच्चों के साथ समय न बिताने का आमिर को आज तक है मलाल, बोले- उनके साथ रहने की जरूरत थी

Tue, 27 Aug 2024 11:23 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 27 Aug 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Aamir Khan confessed that he regrets about not being present in his children Junaid Ira Azad lives
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

आमिर खान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार और बेहतरीन फिल्में दी हैं। आमिर खान को बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में देखा गया था। आमिर तीन बच्चों के पिता हैं। आमिर ने हाल ही में अपने बच्चों, आयरा, जुनैद और आजाद के जीवन से अनुपस्थित होने का अफसोस जताया है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Aamir Khan confessed that he regrets about not being present in his children Junaid Ira Azad lives
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios

रिया चक्रवर्ती के साथ पॉडकास्ट में आमिर खान ने याद किया कि उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और इसके कारण उन्हें अपने बच्चों आयरा, जुनैद और आजाद के साथ कीमती समय बिताने का मौका मिला। आमिर को अभी इस बात का गहरा अफसोस है।

Aamir Khan confessed that he regrets about not being present in his children Junaid Ira Azad lives
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आमिर ने बताया कि उनकी बेटी आयरा अब डिप्रेशन से निपटने के बाद बेहतर हैं, लेकिन उस समय उन्हें उनकी जरूरत थी। अपने बेटे जुनैद के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन उनके बिना जिया है। आमिर ने यह भी कहा कि जुनैद अपने करियर में आखिरी बड़ा कदम उठा रहे हैं और सुपरस्टार को उनके साथ रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aamir Khan confessed that he regrets about not being present in his children Junaid Ira Azad lives
किरण राव-आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान ने इस बात पर जोर दिया कि जब वह अपने काम में व्यस्त थे, तब उनके मन में अपने परिवार के लिए गहरी भावनाएं थीं। उन्होंने कहा, "मेरा ध्यान हमेशा दर्शकों का दिल जीतने पर रहता था। जब वे छोटे थे, तो मुझे उनकी भावनाओं या जरूरतों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।" आमिर ने आगे कहा, "मैं अपनी टीम और निर्देशकों के बारे में सब कुछ जानता था, लेकिन अपने बच्चों की चुनौतियों के बारे में नहीं जानता था।"

विज्ञापन
Aamir Khan confessed that he regrets about not being present in his children Junaid Ira Azad lives
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसी इंटरव्यू में आमिर खान ने यह भी बताया कि वह शुरू में बॉलीवुड छोड़ने की योजना बना रहे थे। उनके बच्चों आयरा और जुनैद ने ही उन्हें फिल्में न छोड़ने की सलाह दी थी और इसे बड़ी गलती बताया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed