फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhishek Banerjee: 'स्त्री 2' हिट होते ही चमक गई अभिषेक बनर्जी की किस्मत, एक हफ्ते में मिल गए इतने लीड रोल

Sat, 24 Aug 2024 03:05 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 03:05 PM IST
सार

15 अगस्त के दिन अभिनेता अभिषेक बनर्जी की दो-दो फिल्में रिलीज हुई। इनमें एक थी- 'स्त्री 2' और दूसरी थी- 'वेदा'। 'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस की रेस में तेजी से दौड़ती जा रही है और 'वेदा' सुस्त पड़ चुकी है। 'स्त्री 2' के सफल होने के बाद अभिषेक बनर्जी के सितारे भी बुलंद हो गए हैं और उन्हें मुख्य किरदार के ऑफर आना शुरु हो गए हैं।
 
विज्ञापन
Abhishek Banerjee's career shine as soon as Stree 2 became a hit he got three lead roles in a week
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी ने न्यूज 18 को दिए एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि उन्हें बीते हफ्ते तीन-तीन लीड रोल का ऑफर आया। अभिषेक ने करियर में आए इस बदलाव पर बात करते हुए कहा कि पहले इस तरह के किरदार का ऑफर नहीं आता था, लेकिन अब एकदम से ऐसा होने लगा है। पहले कम बजट वाले ऑफर मिला करते थे। 

Abhishek Banerjee's career shine as soon as Stree 2 became a hit he got three lead roles in a week
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्हें जिन-जिन रोल का ऑफर मिला है, पहले वो उन्हें पढ़ेंगे और उसके बाद ही फैसला लेंगे कि उन्हें क्या करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बात से करियर पर काफी फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि वो ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं, जो लोगों का मनोरंजन करती हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abhishek Banerjee's career shine as soon as Stree 2 became a hit he got three lead roles in a week
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

एक फिल्म के अच्छे प्रदर्शन और दूसरी से दर्शकों की दूरी होने के मामले पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि 'स्त्री 2' के किरदारों के बारे में लोग पहले से ही जानते थे, क्योंकि पहले भाग में वे उन्हें देख चुके थे और यह एक बड़ी फिल्म भी है। वहीं, वेदा पर बोलते हुए अभिषेक ने कहा कि निखिल ने एक बढ़िया फिल्म बनाई है और उन्होंने लोगों को फिल्म के आखिर में ताली बजाते हुए भी देखा है। अभिषेक ने दोनों फिल्मों के टिकट खिड़की पर प्रदर्शन को लेकर कहा कि ये कुल मिलाकर एक खट्टा-मीठा अनुभव है।

Sharvari Wagh: इस दिन से शुरू होगा 'अल्फा' का दूसरा शेड्यूल, कश्मीर में शूटिंग को लेकर उत्साहित हैं शरवरी वाघ

विज्ञापन
Abhishek Banerjee's career shine as soon as Stree 2 became a hit he got three lead roles in a week
अभिषेक बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम @nowitsabhi

'स्त्री 2' की कमाई की बात करें तो फिल्म 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। सैकनिल्क के मुताबिक, इसने नौ दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 309.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अब इसकी निगाहें 400 करोड़ क्लब पर है। वहीं, 'वेदा' अभी तक 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है। इसने नौ दिन में भारत में केवल 17.9 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया है।

IC 814: विमान इतने नीचे उड़ रहा था कि मैं होर्डिंग पढ़ सकता था, पायलट देवी शरण की सिहरा देने वाली दास्तां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed