Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor and Producer Pia Bajpiee joins apna adda as special guest shares her experiences of acting & production
{"_id":"663712998caa514223071f2c","slug":"actor-and-producer-pia-bajpiee-joins-apna-adda-as-special-guest-shares-her-experiences-of-acting-production-2024-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Apna Adda May 2024: प्लान बी भी तकदीर बदल सकता है, पिया बाजपेयी ने अपना अड्डा में साझा किए संघर्ष के अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Apna Adda May 2024: प्लान बी भी तकदीर बदल सकता है, पिया बाजपेयी ने अपना अड्डा में साझा किए संघर्ष के अनुभव
छोटे शहरों और कस्बों से आए कलाकारो व तकनीशियनों के लिए मुंबई में एक परिवार की संकल्पना बन चुका ‘अपना अड्डा’ को इस बार मशहूर अभिनेत्री और निर्माता पिया बाजपेयी का सानिध्य प्राप्त हुआ। पिया बाजपेयी ने इस मौके पर जुटे फिल्म जगत में अपनी पहचान बना रहे तमाम साथियों से अपने संघर्ष के अनुभव साझा किए और कहा कि किसी नियत दिशा में अपना ध्यान लगाए रखना अच्छी बात है लेकिन फिल्म जगत एक ऐसी जगह है जहां हर किसी को प्लान बी पर भी काम करते रहना चाहिए, पता नहीं कब ये प्लान बी ही आपके प्लान ए को सफल बनाने का काम कर जाए और आपकी तकदीर बदल दे।
अपना अड्डा में पिया बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
मुंबई जैसे भीड़ भाड़ वाले शहर में अपने घर परिवार से मीलों दूर रहकर मनोरंजन जगत में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्षरत लोगों के मन की बात सुनने, उन्हें आपस में जोड़ने और उन्हें अपने करियर में आ रही अड़चनों के बारे में सही मार्गदर्शन करने के लिए अपना अड्डा की शुरुआत ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने की है। महीने में एक बार होने वाले अपना अड्डा का आयोजन इस बार मुंबई में वर्सोवा के आराम नगर स्थित द पुअर थिएटर कंपनी के रिहर्सल स्टूडियो में हुआ। ये कंपनी ओटीटी स्टार बन चुके ‘पंचायत’ सीरीज फेम अभिनेता दुर्गेश कुमार ने अपने साथियों के साथ शुरू की है।
3 of 8
अपना अड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
अपना अड्डा में पहली बार आईं पटना की मूल निवासी पंखुड़ी श्रीवास्तव ने पत्रकारिता से शुरू हुई अपनी यात्रा के लोकनाटकों और संगीत से होते हुए मुंबई तक पहुंचने की दिलचस्प दास्तां सुनाई। पत्रकारिता से ही आए रजनीश बाबा मेहता ने टेलीविजन और फिल्मों के अपने रोचक अनुभव सुनाए और नए कलाकारों को लगातार काम करते रहने के मंत्र दिए। जल्द ही मनोज बाजपेयी की अगली फिल्म में संगीत देने जा रहे संगीतकार मुकुल पुरी ने किसी भी विधा को एक साधना की संज्ञा दी और कहा कि लगातार अभ्यास और खुद को लगातार मांजते रहने से सफलता मिलनी निश्चित है। अभिनेता अमरेंद्र शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘भैयाजी’ में काम करने के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
अपना अड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
ओटीटी पर अपना नाम बना चुकीं अभिनेत्री रमा शर्मा ने इस मौके पर टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने के लिए सही रास्ते के बारे में विशिष्ट अतिथि पिया बाजपेयी से मार्गदर्शन चाहा। पिया बाजपेयी ने बताया, ‘काम कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। इसलिए किसी काम को मना नहीं करना चाहिए। पता नहीं कब एक छोटा सा रोल चैनल अधिकारियों और कार्यक्रम निर्माताओं की नजर में आ जाए और उसी कलाकार को अगले धारावाहिक में लीड रोल मिल जाए।’ अमेठी के रहने वाले आशुतोष उज्ज्वल ने इस मौके पर सोशल मीडिया के सहारे यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में अभिनेता विक्की कौशल के दोस्त का किरदार मिलने की रोचक कथा सुनाई।
विज्ञापन
5 of 8
अपना अड्डा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
हाल ही में फिल्म ‘साइलेंस 2’ में दिखे अभिनेता चेतन शर्मा ने इस मौके पर अपनी अब तक की अभिनय यात्रा के संस्मरण सुनाए और बताया कि कैसे फिल्म जगत में काम की तलाश में आने वालों के लिए परिवार का साथ बहुत जरूरी है। अपने पिता महेश कुमार शर्मा से मिले साथ की बात करते हुए चेतन ने कहा, ‘’वह मेरी अभिनय यात्रा को मुंबई में स्थापित करने के लिए इस शहर चले आए और उनका सपोर्ट सिस्टम बने।’ झांसी से मुंबई आईं शीबा अजहर ने आहिस्ता आहिस्ता सधे कदम मनोरंजन जगत में काम करने और हर उचित मौके में अपनी पूरी जी जान लगा देने के अनुभव बताए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।