सिनेमा की दुनिया से राजनीति में उतर चुकीं कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' है। इसका निर्देशन उन्होंने किया है। आज इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। इस खास मौके पर कंगना ने एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी करियर यात्रा और अब इस फिल्म की रिलीज के बारे में लिखा है।
Kangana Ranaut: 'आज मेरे लिए बेहद खास दिन है', 'इमरजेंसी' के ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर कंगना ने साझा किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत ने अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, 'फिल्म को बड़े परदे पर देखने के आइडिया से लेकर उसके फिल्म निर्माता बनने तक, इस अनुभूति से ज्याद संतुष्टि देने वाली चीज कुछ नहीं है'। आज का दिन बहुत खास है, मेरे निर्देशन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' के ट्रेलर लॉन्च के साथ ही 'इमरजेंसी' का सफर मुझसे शुरू होकर आप तक पहुंच रहा है'।
कंगना ने आगे लिखा है, 'मेरे इस दुनिया से जाने के बाद भी मेरा एक हिस्सा इस दुनिया में रहेगा, इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए कुछ नहीं है। इस फिल्म की कहानी आप सभी तक पहुंचाने में मुझे बहुत खुशी है। अपनी भावनाओं को अपने विचारों को दर्शकों के साथ साझा करना बहुत अच्छा एहसास है। एक कहानीकार के रूप में मेरी दुनिया में आपका स्वागत है'।
आज इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार को पर्दे पर बखूबी से उतारती दिखी हैं। फिल्म का ट्रेलर बेहद ही दमदार है।
Vedaa: अचानक फिल्म निर्माता क्यों बने जॉन? अभिनेता ने बताई पीछे की वजह, कहा-मैं चीजों को बदलना चाहता था
कंगना रणौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का ट्रेलर साझा किया है। 1975 के भारत पर आधारित यह फिल्म उस समय के इर्द-गिर्द घूमती है जब देश में आपातकाल लगाया गया था। 'इमरजेंसी' में कंगना के अलावा अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी हैं। फिल्म श्रेयस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक इसमें पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की भूमिका में दिखाई दिए हैं।
Sana Makbul: रणवीर शौरी के साथ काम करने को लेकर बोली सना मकबूल, वह मेरे पसंदीदा नहीं हो सकते...