फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon:'हमारा लक्ष्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था', 'आदिपुरुष' के फ्लॉप होने पर बोलीं कृति

Wed, 14 Aug 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 Aug 2024 11:31 AM IST
विज्ञापन
Kriti Sanon has finally opened up about the Adipurush Flop says she felt deep sadness after film did not work
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 साल 2023 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। साउथ के दिग्गज स्टार प्रभास और कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तमाम विवादों के बीच दर्शकों को इस फिल्म ने निराश किया। 600 करोड़ में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत की आधा भी वसूलने में कामयाब नहीं हुई। अब फिल्म की असफलता पर कृति ने खुलकर बात की है।

Kriti Sanon has finally opened up about the Adipurush Flop says she felt deep sadness after film did not work
ग्रीस में छुट्टियां मनातीं दिखीं कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम@kritisanon

इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में कृति ने कहा, "इन सब से आप बहुत दुखी होते हैं और शायद एक समय ऐसा भी आता है, जब आपने रोने भी लगते हैं। यह सोचकर कि आखिर क्या गलत हुआ।" अभिनेत्री ने आगे कहा, "हमारा लक्ष्य कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। हर प्रोजेक्ट के पीछे हमेशा पॉजिटिव इरादा होता है। हालांकि, हमें इस सच्चाई का सामना करना चाहिए कि कभी-कभी चीजें ठीक से नहीं होती हैं, और इन अनुभवों से सीखना बहुत जरूरी है।"

 

Kriti Sanon has finally opened up about the Adipurush Flop says she felt deep sadness after film did not work
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम @kritisanon

अभिनेत्री के तौर पर इस परिस्थिति से डील करने पर कृति ने कहा, "एक अभिनेत्री के तौर पर,सबसे अच्छा तरीका है अपना फोकस नहीं खोना, प्रयास करना और अगले प्रोजेक्ट पर मेहनत करना । मेरे बस से परे कई चीजें हैं, लेकिन मैं यह प्रयास करती हूं कि मैं अपनी भूमिका को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करूं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Sanon has finally opened up about the Adipurush Flop says she felt deep sadness after film did not work
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

कृति ने आगे कहा, "घर पर साथ में मेरी फिल्में देखने के बाद, हम अगली सुबह एक चाय सेशन करते हैं, जहां मेरा परिवार मुझे ईमानदारी से प्रतिक्रिया देता है कि उन्हें क्या पसंद आया और क्या नहीं। मेरा मानना है कि क्रिएटिव ट्रोलिंग फायदेमंद है। लेकिन यह जरूरी है कि सभी प्रकार की आलोचनाओं को अपने ऊपर हावी न होने दें।"

विज्ञापन
Kriti Sanon has finally opened up about the Adipurush Flop says she felt deep sadness after film did not work
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

बता दें कि फिल्म बम्पर ओपनिंग तो मिली, लेकिन फिल्म धीरे धीरे नीचे गिरती गई। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन को हाल ही में 'क्रू' और 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था।

Rajkummar Rao: 'कबीर सिंह' करने को राजी होते राजकुमार राव? विवादित थप्पड़ सीन पर दिया चौंकाने वाला बयान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed