फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ishwak Singh: ‘बर्लिन’ को मिल रही तारीफ से चमका इश्वाक का करियर, बोले, ‘मेरी अब तक की यात्रा शाहरुख खान जैसी’

Tue, 16 Apr 2024 04:48 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 16 Apr 2024 04:48 PM IST
विज्ञापन
Actor Ishwak Singh Talks About His thriller Film Berlin and compared his Career Journey with shah rukh khan
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में एक छोटी सी भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता इश्वाक सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘बर्लिन’ को लेकर सुर्खियों में हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने के बाद इस फिल्म का हाल ही में मुंबई में आयोजित रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ और तब से ही ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इश्वाक सिंह अपनी इस फिल्म को लेकर खासे उत्साहित हैं और उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म उनके अभिनय करियर में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

Actor Ishwak Singh Talks About His thriller Film Berlin and compared his Career Journey with shah rukh khan
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इश्वाक सिंह कहते हैं, 'फिल्म ‘बर्लिन’ में बहुत सारी बारीकियां और संदर्भ हैं, जो लोगों को प्रवासी या विदेशी लोगों की तुलना में अधिक मिलते हैं। फिल्म में मेरी अपनी भी बहुत सारी पुरानी यादें हैं।' यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है और इसमें इश्वाक ने एक बहरे आदमी की भूमिका निभाई है।

Actor Ishwak Singh Talks About His thriller Film Berlin and compared his Career Journey with shah rukh khan
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बर्लिन’ में अपने किरदार के बारे में जिक्र चलने पर इश्वाक सिंह बताते हैं, 'हो सकता है कि यह हर समय मेरे दिमाग में नहीं गूंज रहा हो, लेकिन जिस समुदाय का मैं इस फिल्म में प्रतिनिधित्व कर रहा हूं, उसके प्रति सम्मानजनक होना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। फिल्म करते समय भी मैं उस स्तर पर पहुंचना चाहता था, जहां संकेतों के जरिये संवाद करना मेरा पसंदीदा तरीका हो। यह जानना काफी मार्मिक था कि बधिर समुदाय की दुर्दशा क्या है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ishwak Singh Talks About His thriller Film Berlin and compared his Career Journey with shah rukh khan
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इश्वाक सिंह कहते हैं, 'फिल्म ‘बर्लिन’ में ये किरदार करने का असली सुख उन्हें तब मिला जब दर्शकों में मौजूद कुछ ऐसे लोगों ने मेरी सराहना की, जो सुन नहीं सकते थे। लंदन और लॉस एंजिलिस में मुझे ऐसे लोगों से मिलना याद है, जो कहानी की असलियत फिल्म में दिए गए संदेश से प्रभावित थे।' इश्वाक सिंह मानते हैं कि ‘पाताल लोक’, ‘रॉकेट बॉयज’ और अब ‘बर्लिन’ ऐसी कहानियां हैं, जिनमें वह सोलो हीरो नहीं हैं।

विज्ञापन
Actor Ishwak Singh Talks About His thriller Film Berlin and compared his Career Journey with shah rukh khan
इश्वाक सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दो हीरो वाली कहानियों के दौर के बारे में इश्वाक सिंह कहते हैं, 'यहां हमेशा दो व्यक्तियों की बात होती है। मैं कह सकता हूं कि रोमांस की जगह मेरे पास ब्रोमांस है। मेरे लिए किसी भी फिल्म या सीरीज में जो बात सबसे ज्यादा मायने रखती है, वह है इसकी कहानी। एक बार ये पसंद आ जाए, तो फिर मेरे लिए ये बात कोई मायने नहीं रखती कि मैं इसका सोलो हीरो हूं या फिर इसमें एक से ज्यादा हीरो है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed