फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 14 दिन की हिरासत में भेजे गए सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी, जानें अब तक क्या-क्या हुआ?

Tue, 16 Apr 2024 01:45 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 16 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

सलमान खान के घर हुई वारदात के बाद फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली। उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा, 'ज़ुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा। सलमान खान, हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Outside Residence Updates Know Lawrence Bishnoi Connection to Case and Complete Details
सलमान खान फायरिंग केस - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, रविवार सुबह पांच बजे दो हमलावरों ने अभिनेता के मुंबई स्थित आवास के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया। आज इस मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। गोली चलाने वाले दोनों आरोपी गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के 14 दिन की हिरासत की मांग की, जिस पर कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 25 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है। सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलने के बाद से लेकर अब तक इस मामले क्या-क्या हुआ है, आइए जानते हैं...  


 

Salman Khan Firing Outside Residence Updates Know Lawrence Bishnoi Connection to Case and Complete Details
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार, 14 अप्रैल को तड़के पांच बजे गोलीबारी हुई। मुंबई पुलिस के अनुसार, दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मोटरसाइकिल सवार लोगों ने अभिनेता के घर के बाहर तीन राउंड फायरिंग की। मामले की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सलमान के घर के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, जिसमें दोनों आरोपियों को चेहरे सामने आया। 

Kyle Marisa Roth: सितारों की ‘खुफिया’ बातें बताने वाली टिकटॉक स्टार का निधन, मां ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Salman Khan Firing Outside Residence Updates Know Lawrence Bishnoi Connection to Case and Complete Details
अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने) - फोटो : एएनआई/पीटीआई

सीसीटीवी फुटेज क्लीयर नहीं थी, इसके चलते पुलिस के लिए संदिग्धों के चेहरे और बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर पहचानना थोड़ा मुश्किल था। वहीं, दोनों हमलावरों ने हेलमेट भी पहन रखा था। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में उन लोगों के बयान दर्ज किए, जिन्होंने गोलियों की आवाज सुनी थी। मामला जांच क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने से पहले बांद्रा पुलिस के अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम के तहत 'अज्ञात व्यक्ति' के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Firing Outside Residence Updates Know Lawrence Bishnoi Connection to Case and Complete Details
सलमान खान फायरिंग मामला - फोटो : पीटीआई

इसके बाद पुलिस ने सलमान के घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बाइक बरामद किया। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से मिली जानकारी से पुलिस इसके मालिक के पास पहुंची, तो पता चला कि उसने कुछ दिन पहले ही बाइक बेच दी थी। वहीं, पुलिस को कुछ जगहों की सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावरों के चेहरे साफ दिखाई दिए। इसके बाद दोनों चेहरों को पहचानने की कोशिश की गई, तो इसका कनेक्शम गुरुग्राम से निकला। एक आरोपी की पहचान गुरुग्राम के एक गैंगस्टर विशाल उर्फ कालू के तौर पर हुई, जो कि रोहित गोदारा गैंग के लिए काम करता है। रोहित, लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है।

विज्ञापन
Salman Khan Firing Outside Residence Updates Know Lawrence Bishnoi Connection to Case and Complete Details
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान के घर हुई वारदात के बाद फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने ली। उसने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा, 'ज़ुल्म के खिलाफ एकमात्र निर्णय युद्ध है, तो ऐसा ही होगा। सलमान खान, हमने सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, जिससे आप हमारी ताकत को समझें और इसको न परखें। ये पहली और आखिरी चेतावनी है। इसके बाद गोलियां सिर्फ घर पर नहीं चलेंगी। आपने जिन दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान माना है, उन दोनों नाम के हमारे पास दो पेट डॉग हैं। मैं ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता। जय श्री राम।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed