Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
J D Majethia Escaped becoming a Victim of online Fraud Know What kind of excuse he made to Escape Cleanly
{"_id":"661e28f645fb001a1203e1eb","slug":"j-d-majethia-escaped-becoming-a-victim-of-online-fraud-know-what-kind-of-excuse-he-made-to-escape-cleanly-2024-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J D Majethia: ऑनलाइन धोखेबाजों ने डाला जेडी मजीठिया को दाना, पढ़िए साफ बच निकलने का कैसा बढ़िया बनाया बहाना","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
J D Majethia: ऑनलाइन धोखेबाजों ने डाला जेडी मजीठिया को दाना, पढ़िए साफ बच निकलने का कैसा बढ़िया बनाया बहाना
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 16 Apr 2024 01:05 PM IST
सार
मजेठिया को असल बात समझ में तब आई, जब उनसे उनका आधार कार्ड का विवरण मांगा गया। इसके पहले ही मजेठिया फोन करने वालों से उनकी बात का सबूत मांग चुके थे और उन्हें तब बताया गया था कि इसे मेल पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मुंबई। विगत कुछ वर्षों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। ऑनलाइन होने वाली इस धोखाधड़ी से आम इंसान से लेकर खास तक सभी परेशान हैं। हाल ही में निर्माता जे डी मजीठिया भी इसका शिकार होते-होत बचे। धोखेबाजों ने मजीठिया को फंसाने के लिए पूरा जाल बिछाया था लेकिन वह अपनी होशियारी से इनसे बच निकले। आप भी समझिए कि इस तरह के मामलों से कैसे बचा जा सकता है।
2 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मजीठिया बताते हैं, "मुझे कई दिनों तक अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे थे लेकिन मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। फिर एक दिन, सुबह, मैंने इसे उठाया क्योंकि मुझे लगा कि यह बैंक से होगा। मेरे फोन उठाते है सामने वाले ने चिल्लाना शुरू कर दिया। मुझसे कहा कि वे सीमा शुल्क कार्यालय से बोल रहे हैं।"
मजीठिया के मुताबिक चूंकि उनका कस्टम से कोई लेना-देना नहीं था इसलिए उन्होंने अपना आपा या धैर्य नहीं खोया। ऑन लाइन धोखाधड़ी की कोशिश कर रहे लोगों ने मजीठिया को सात दिन पहले कथित रूप से कंबोडिया भेजे गए किसी पार्सल के बारे में बात करने बातों में उलझाने की कोशिश की। लेकिन, मजेठिया पूरे समय सतर्क बने रहे और उन्होंने किसी भी समय खुद को लालच में या भय में नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जेडी मजीठिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरी बातचीत के दौरान मजेठिया को असल बात समझ में तब आई, जब उनसे उनका आधार कार्ड का विवरण मांगा गया। इसके पहले ही मजेठिया फोन करने वालों से उनकी बात का सबूत मांग चुके थे और उन्हें तब बताया गया था कि इसे मेल पर भेजा जा चुका है। मजीठिया को पहले तो कोई मेल नहीं मिली और ऊपर से जब उनका आधार कार्ड विवरण मांगा गया तो वह समझ गए कि पूरा मामला क्या है।
मजेठिया के मुताबिक अपनी ये कहानी मैंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के बीच साझा की ताकि लोग फेक कॉल और ऑनलाइन होने वाली धांधली से बच सकें और जागरूक रहें। फिर भी कई बॉलीवुड सितारे ऐसे हैं जो ऑन लाइन धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं जिनमें उन्हें लाखों की चपत लग चुकी है। इस फेहरिस्त में राकेश बेदी, अन्नू कपूर, स्वरा भास्कर सहित कई दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं। मजेठिया ऑन लाइन धोखाधड़ी पर अपने टीवी शो ‘वागले की दुनिया’ में भी एक एपिसोड बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।