{"_id":"669f799904a092936b04b716","slug":"actor-karthi-may-seen-in-suriya-and-bobby-deol-upcoming-fantasy-action-film-kanguva-2024-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanguva: सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' पर आई बड़ी जानकारी, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये मशहूर अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kanguva: सूर्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कंगुवा' पर आई बड़ी जानकारी, फिल्म में नजर आ सकते हैं ये मशहूर अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:06 PM IST
सार
सूर्या की 'कंगुवा' इस साल की बहुचर्चित फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @ @actrosuriya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूर्या साउथ फिल्मों का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी अभिनय क्षमता की बदौलत कई फिल्म पुरस्कार भी जीते हैं। इन दिनों वह अपनी एक आगामी फिल्म 'कंगुवा' की वजह से चर्चा में हैं। यह एक फैंटेसी एक्शन फिल्म होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है। अभिनेता के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर एक नई जानकारी साझा की जा रही है।
सूर्या की 'कंगुवा' इस साल की बहुचर्चित फिल्म है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह है। इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म को लेकर एक नया दावा किया जा रहा है, जिससे फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में सूर्या के भाई और अभिनेता कार्ति भी एक खास भूमिका में नजर आ सकते हैं। वह इस फिल्म में एक छोटी भूमिका में दिख सकते हैं, जिसके बाद अगले भाग में वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इस पर निर्माताओं ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है और ना ही इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।
3 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorsuriya
'कंगुवा' में सूर्या बेहद अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सिरूथाई शिवा द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल, दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशंस के बैनर तले केई ज्ञानवेल राजा, वी वामसी कृष्णा रेड्डी और प्रमोद उप्पलपति द्वारा किया जा रहा है। हाल में ही खबर आई थी कि इसमें थोड़ा और सुधार करने के लिए टीम ने एक नया सीन शूट करने का फैसला किया है। इसके लिए चेन्नई में तीन दिन अलग रखने की योजना भी बनाई गई है।
कैटरीना के साथ फिल्म कर रहे विक्की? अभिनेता ने दिया संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगुवा पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
'कंगुवा' की कहानी सिर्फ एक फिल्म के अंदर की खत्म नहीं होगी। निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वेल को लेकर भी संकेत दिया है। स्टूडियो ग्रीन के निर्माता ज्ञानवेल राजा ने इसे एक फ्रैंचाइजी बनाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने यह पुष्टि भी की कि इस फिल्म का सीक्वेल आएगा और जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका दूसरा भाग साल 2026 में शुरू किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का सीक्वेल साल 2027 के पहली तिमाही में रिलीज हो सकता है।
कैटरीना के साथ फिल्म कर रहे विक्की? अभिनेता ने दिया संकेत
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
निर्माताओं ने फिल्म से जुड़े कुछ पोस्टर्स जारी किए हैं, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है। मंगलवार, 23 जुलाई को फिल्म के पहले गीत फायर सॉन्ग की घोषणा की गई है। स्टूडियो ग्रीन के आधिकारिक हैंडल ने एक पोस्टर जारी करते हुए इस गाने की घोषणा की है। कंगुवा में मुख्य कलाकारों के अलावा नटराजन सुब्रमण्यम, जगपति बाबू, योगी बाबू, रेडिन किंग्सले, कोवई सरला, आनंदराज, रवि राघवेंद्र और केएस रविकुमार भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है। यह फिल्म 10 अक्टूबर को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है।
Kingdom Of The Planet Of The Apes: अब ऑनलाइन उठाएं फिल्म का लुत्फ, इस दिन इस ओटीटी पर होगी स्ट्रीम
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।