अभिनेता से नेता बन राजनीति के मैदान में उतरे पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने इस बार आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया है। पवन कल्याण ने आंध्र की पीथापुरम सीट से चुनाव जीता। आज बुधवार से उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री का पद संभाला है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, पवन कल्याण डिप्टी सीएम बने हैं। पवन कल्याण फिल्मी परिवार से आते हैं।
Pawan Kalyan: 'पवन नहीं ये आंधी हैं', बड़े भैया चिरंजीवी पर छिड़कते हैं जान, जानें पवन कल्याण का सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयवाड़ा में आज सीएम नायडू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें पीएम मोदी भी उपस्थित रहे। पीएम की मौजूदगी में पवन कल्याण ने आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, डिप्टी सीएम की शपथ लेने के बाद सबसे पहले उन्होने अपने बड़े भाई और एक्टर चिरंजीवी के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। विधानसभा चुनाव में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद भी पवन बड़े भाई चिरंजीवी के पैर छूते दिखे थे। इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए थे।
फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी परचम लहराने वाले पवन कल्याण सुपरस्टार फैमिली से हैं। पवन कल्याण साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के छोटे भाई हैं। बड़े भाई से पवन कल्याण बेशुमार प्यार करते हैं। उनके प्रति पवन में राम जैसी श्रद्धा है। चुनाव जीतने के बाद जब पवन जब अपने घर हैदराबाद लौटे थे तो उन्होंने अपने बड़े भाई को साष्टांग दंडवत प्रणाम किया था। चिरंजीवी ने भी छोटे भाई को गले लगा लिया था। यह भावुक पल कैमरे में कैद हुआ और दोनों के प्रशंसकों तक पहुंचा तो हर कोई इनका प्यार देख भावुक नजर आया।
Pawan Kalyan follows Sanatan Sanskar
Appreciate his humbleness as he seeks blessings of his elder brother Chiranjeevi
He is a perfect fit to be in NDA 😄❤️ pic.twitter.com/LK8KXngf93
पवन कल्याण अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने तीन शादी की हैं। पवन ने पहली शादी नंदिनी से की। दूसरी, रेनू देसाई से। उन्होंने तीसरी शादी अन्ना लेजलेवा से रचाई और अब उन्हीं के साथ हैदराबाद में रहते हैं। वहीं पवन कल्याण के तीन शादी से चार बच्चे हैं। हालांकि उनकी पहली पत्नी से उनकी कोई संतान नहीं है। दूसरी पत्नी से उनका एक बेटा अकिरा और बेटी आध्या है। तीसरी पत्नी अन्ना से पवन के दो बच्चे हैं।
पवन कल्याण का परिवार काफी बड़ा है। उनके परिवार का साउथ सिनेमा में अलग दबदबा है। वे रामचरण और वरुण तेज के चाचा हैं। भरे-पूरे परिवार वाले पवन कल्याण अक्सर फैमिली के साथ खुशियों के पल एंजॉय करते हैं। पवन कल्याण का 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन से भी खास रिश्ता है। पवन कल्याण रिश्ते में अल्लू के फूफा हैं। दरअसल, चिरंजीवी की शादी अल्लू अर्जुन की बुआ सुरेखा से हुई है। रामचरण, अल्लू के फुफेरे भाई हैं।