{"_id":"666977f94c03dac7d4029607","slug":"bollywood-movies-based-on-middle-class-khosla-ka-ghosla-badhai-ho-piku-tumhari-sulu-2024-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Movies: मिडिल क्लास पर बनीं बेहतरीन हिंदी फिल्में, गुदगुदाने के साथ-साथ दर्शकों को देती हैं संदेश","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bollywood Movies: मिडिल क्लास पर बनीं बेहतरीन हिंदी फिल्में, गुदगुदाने के साथ-साथ दर्शकों को देती हैं संदेश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:06 PM IST
सार
पिछले कुछ समय से मिडिल क्लास के मुद्दों को बड़े परदे पर अच्छी खासी जगह मिल रही है। हालांकि, इससे पहले भी अलग-अलग समय पर इस तरह की फिल्में बनती रही हैं, जिनमें आम आदमियों के जीवन की कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड फिल्में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछले कुछ समय से मिडिल क्लास के मुद्दों को बड़े परदे पर अच्छी खासी जगह मिल रही है। हालांकि, इससे पहले भी अलग-अलग समय पर इस तरह की फिल्में बनती रही हैं, जिनमें आम आदमियों के जीवन की कहानी दिखाई गई है। भले ही उनकी संख्या कम क्यों न रही हों। पीकू, खोसला का घोसला, बधाई हो और तुम्हारी सुलु ऐसी ही हिंदी फिल्में हैं, जिनमें मिडिल क्लास की कहानी को रोचक ढंग से स्क्रीन पर दिखाया गया है। ये सभी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें संदेश भी देती हैं।
2 of 5
फिल्म 'बधाई हो'
- फोटो : इंस्टाग्राम @badhaaihofilm
बधाई हो
आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराव राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'बधाई हो' एक ऐसे लड़के की कहानी है, जिसे एक दिन पता चलता है कि उसकी ज्यादा उम्र की मां गर्भवती है। फिल्म एक संवेदनशील मुद्दे को हंसी मजाक के साथ समझाने की कोशिश करती है। इस फिल्म को साल 2018 में रिलीज किया गया था। इसका निर्देशन अमित शर्मा ने किया है।
3 of 5
फिल्म 'खोसला का घोसला'
- फोटो : यूटीवी मोशन पिक्चर्स
खोसला का घोसला
'खोसला का घोसला' में कमल खोसला नाम के एक आम आदमी की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जमीन को खुराना नाम का एक आदमी हड़प लेता है। फिल्म में खोसला के परिवार द्वारा जमीन को वापस पाने के लिए की गई तिगड़मबाजी देखने को मिलती है। इस फिल्म का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया है। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। इसमें अनुपम खेर, विनय पाठक, बोमन ईरानी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'पीकू'
- फोटो : यूट्यूब @सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया
पीकू
'पीकू' की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते पर आधारित है। वैसे तो दोनों के बीच अलग-अलग चीजों को लेकर नोंक-झोंक चलती रहती है, लेकिन एक यात्रा के दौरान दोनों के रिश्ते में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहता। फिल्म 8 मई 2015 को रिलीज हुई थी। इसमें दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और इरफान खान ने अहम भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'तुम्हारी सुलु'
- फोटो : एक्स- @EllipsisEntt
तुम्हारी सुलु
'तुम्हारी सुलु' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया था। इस फिल्म में मानव कौल और विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी सुलु नाम की एक हाउसवाइफ के जीवन पर आधारित है, जो एक दिन एक कॉन्टेस्ट जीत जाती हैं और उसके बाद उसे रेडियो चैनल पर रात में आने वाले एक शो में काम करने का मौका मिलता है। इसकी वजह से उसके परिवार में अनबन शुरू हो जाती है। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।