सब्सक्राइब करें

Pawan Kalyan Networth: बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं आंध्र के नए उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, जानकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Jun 2024 03:54 PM IST
विज्ञापन
JanaSena Party Chief and South Deputy CM of Andhra Pradesh South Superstar Pawan Kalyan Networth
पवन कल्याण - फोटो : एक्स-@AmitShah

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार पवन कल्याण राजनीति के मैदान में भी खूब चमक रहे हैं। हाल ही में आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में उनकी जनसेना पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। खुद पवन कल्याण ने आंध्र की पीथापुरम सीट से चुनाव जीता है। आज उन्होंने प्रदेश के डिप्टी सीएम का पद संभाला है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वहीं, पवन कल्याण डिप्टी सीएम बने हैं। 

JanaSena Party Chief and South Deputy CM of Andhra Pradesh South Superstar Pawan Kalyan Networth
पवन कल्याण-पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पवन कल्याण के डिप्टी सीएम बनने की जानकारी साझा करते हुए अभिनेता को बधाई दी है। अमित शाह ने लिखा, मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को आज पद की शपथ लेने पर बधाई, मेरा दृढ़ विश्वास है कि एनडीए सरकार आंध्र प्रदेश को समृद्धि की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और जनता की उम्मीदें पूरी होंगी'। आज विजयवाड़ा में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कई सुपरस्टार भी शामिल हुए।
 

JanaSena Party Chief and South Deputy CM of Andhra Pradesh South Superstar Pawan Kalyan Networth
पवन कल्याण, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम चंद्रबाबू नायडू - फोटो : पीटीआई

सीएम नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी आए। उन्होंने पवन कल्याण और नायडू से मुलाकात की। मुख्यमंत्री नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने इस दौरान पीएम मोदी को भगवान की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। समारोह में पवन कल्याण के भाई चिरंजीवी व सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आए। पवन कल्याण की राजनीतिक पारी के लिए उन्हें प्रशंसक बधाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
JanaSena Party Chief and South Deputy CM of Andhra Pradesh South Superstar Pawan Kalyan Networth
एना, पवन कल्याण, नरेंद्र मोदी और अकीरा - फोटो : एक्स @JanaSenaParty

पवन कल्याण का जन्म आन्ध्र प्रदेश के बापतला में 2 सितंबर 1968 को हुआ। 55 वर्षीय पवन कल्याण अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। उन्होंने साल 1996 में अपनी फिल्मी पारी शुरू की। तेलुगु सिनेमा में खास पहचान बनाने के बाद अब वे आंध्रप्रदेश की राजनीति का अहम चेहरा बन चुके हैं। पवन कल्याण इन दिनों अपनी नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा में हैं। वे बेशुमार संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
JanaSena Party Chief and South Deputy CM of Andhra Pradesh South Superstar Pawan Kalyan Networth
पीएम मोदी, सीएम नायडू, पवन कल्याण व अन्य - फोटो : एक्स@AmitShah

जन सेना पार्टी के संस्थापक और एक्टर पवन कल्याण अकूत संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 164.53 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति बताई। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले पांच सालों उनकी संपत्ति करीब 60 करोड़ रुपये बढ़ी। एफिडेविट के मुताबिक, पवन कल्याण पर 65.77 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। बता दें कि साल 2019 में उनके पास करीब 56 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। पवन कल्याण की पत्नी और उनके बच्चों की कुल चल संपत्ति 46.17 करोड़ और अचल संपत्ति 118.36 करोड़ रुपये है। जन सेना प्रमुख पवन कल्याण के पास कुल 11 वाहन हैं, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें एक हार्ले डेविडसन बाइक और रेंज रोवर भी है। शिक्षा की बात करें तो पवन कल्याण 10वीं तक पढ़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed