Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Randeep Hooda is celebrating his birthday Know about his life wife career education and best movies
{"_id":"66c353b0ff8079002b0c0ad4","slug":"actor-randeep-hooda-is-celebrating-his-birthday-know-about-his-life-wife-career-education-and-best-movies-2024-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Randeep Hooda: राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार रुपये, 2024 में डायरेक्टर बन गए रणदीप हुड्डा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Randeep Hooda: राम गोपाल वर्मा हर महीने देते थे 35 हजार रुपये, 2024 में डायरेक्टर बन गए रणदीप हुड्डा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:00 AM IST
सार
रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 20 अगस्त, 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्में रणदीप के लिए साल 2024 एक मायने में बड़ा खास रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने बतौर निर्देशक भी अपना डेब्यू किया। डायरेक्टर के तौर पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' उनकी पहली फिल्म रही, जो 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
1 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। 20 अगस्त, 1976 को हरियाणा के रोहतक में जन्में रणदीप के लिए साल 2024 एक मायने में बड़ा खास रहा, क्योंकि इस साल उन्होंने बतौर निर्देशक भी अपना डेब्यू किया। डायरेक्टर के तौर पर 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' उनकी पहली फिल्म रही, जो 22 मार्च, 2024 को रिलीज हुई थी।
2 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणबीर हुड्डा और आशा हुड्डा के घर जन्में रणदीप हुड्डा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई तो रोहतक के मॉडर्न स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया और फिर आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया, जहां से उन्होंने मार्केटिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की और बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर्स किया।
3 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के दौरान रणदीप हुड्डा टैक्सी चलाया करते थे। भारत लौटने के बाद उन्होंने मुंबई में थियेटर में काम करना शुरू किया। साल 2001 में उनकी किस्मत का ताला तब खुला, जब उन्हें मीरा नायर की फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' से बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिला था। फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन वो तारीफ बटोरने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
रणदीप ने साल 2010 में आई फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई। इसमें उन्होंने पुलिस अधिकारी अगाशे का किरदार निभाया। हालांकि, इससे पहले वो 'डी', 'डरना जरूरी है', 'रिस्क', 'मेरे ख्वाबों में जो आए' और 'लव खिचड़ी' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके थे।
विज्ञापन
5 of 6
रणदीप हुड्डा
- फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda
'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के बाद रणदीप के सितारे बुलंद हुए और उन्होंने 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'जन्नत 2' और 'किक' जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। 2014 में इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'हाइवे' उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। इसमें उन्होंने महाबीर का किरदार निभाया, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक है। इसके अलावा उन्होंने 'सरबजीत' के लिए काफी तारीफ बटोरी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।