फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hollywood Movies: हॉलीवुड की इन फिल्मों का वीडियो गेम से है नाता, लिस्ट में एंजेलिना जॉली की फिल्म भी शामिल

Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 19 Aug 2024 11:59 PM IST
सार

वीडियो गेम्स के इतिहास पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि कई गेम ऐसे हैं, जो फिल्मों से प्रेरित होकर बनाए गए हैं। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो वीडियो गेम पर बनी हैं।

विज्ञापन
Video games which are based on hollywood movies Jurassic Park Rambo The Jungle Book Lara Croft Tomb Raider
द जंगल बुक, रैंबो और टॉम्ब रेडर - फोटो : इंस्टाग्राम @the_junglebook/@rambomovie/@tombraider

वीडियो गेम्स के इतिहास पर नजर डालें तो हम पाएंगे कि कई गेम ऐसे हैं, जो फिल्मों से प्रेरित होकर बनाए गए हैं। वहीं, कुछ ऐसी फिल्में भी हैं, जो वीडियो गेम पर बनी है। 'जुरासिक पार्क', 'रैंबो', 'द जंगल बुक' और 'लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर' कुछ ऐसी चर्चित हॉलीवुड फिल्में हैं, जिनका वीडियो गेम से नाता है। आइए जानते हैं इन फिल्मों और वीडियो गेम के कनेक्शन के बारे में। 

Video games which are based on hollywood movies Jurassic Park Rambo The Jungle Book Lara Croft Tomb Raider
जुरासिक पार्क - फोटो : इंस्टाग्राम @jurrassiccpark

जुरासिक पार्क

'जुरासिक पार्क' फिल्म सीरीज ने अपने समय में बहुत ही लोकप्रियता हासिल की थी और ये लोकप्रियता ही इस बात की वजह बनी कि गेम डेवलपर्स ने इस पर गेम बनाने की सोची। उन्होंने फिल्म से प्रेरित होकर इसकी थीम पर आधारित वीडियो गेम बनाया। इस फिल्म पर कई जुरासिक पार्क गेम बनाए जा चुके हैं। इनमें खिलाड़ियों को डायनासोर से भरे पार्क में रोमांचक एडवेंचर का सामना करना पड़ता है और जिंदा रहने के लिए बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए साहस से काम लेना पड़ता है।

Video games which are based on hollywood movies Jurassic Park Rambo The Jungle Book Lara Croft Tomb Raider
रैंबो - फोटो : इंस्टाग्राम @rambomovie

रैंबो

सिलवेस्टर स्टैलोन द्वारा अभिनीत 'रैंबो' सीरीज की फिल्में 80 और 90 के दशक में काफी चर्चित हुई। इन्हें कल्ट क्लासिक का दर्जा मिला हुआ है। इस फिल्म सीरीज की थीम पर भी वीडियो गेम बनाए गए हैं। गेम में खिलाड़ियों को रैंबो के रोल में दुश्मनों से लड़ना होता है और साथ ही खतरनाक मिशन भी पूरे करने होते हैं। यह गेम एक्शन से भरपूर है।

Khel Khel Mein Box Collection Day 5: बढ़ती जा रही 'खेल खेल में' की मुसीबत, जानें पांचवे दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Video games which are based on hollywood movies Jurassic Park Rambo The Jungle Book Lara Croft Tomb Raider
द जंगल बुक - फोटो : इंस्टाग्राम @the_junglebook

द जंगल बुक

'द जंगल बुक' रुडयार्ड किपलिंग की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म जंगल में जानवरों के बीच पले-बढ़े एक लड़के की कहानी पर आधारित है। इसकी कहानी की तर्ज पर भी वीडियो गेम बन चुका है। गेम को डिज्नी द्वारा बनाया गया था, जिसमें खिलाड़ी मोगली के रूप में खेलते हैं और जंगल में अलग-अलग स्टेज को पार करते हैं।

Abhishek Banerjee: पूरी बात सुने बिना ही बिग बी के साथ काम करने को राजी हो गए थे अभिषेक, सेट पर किया था ये काम

विज्ञापन
Video games which are based on hollywood movies Jurassic Park Rambo The Jungle Book Lara Croft Tomb Raider
टॉम्ब रेडर - फोटो : इंस्टाग्राम @tombraider

लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर

'लारा क्रॉफ्ट: टॉम्ब रेडर' एक ऐसी फ्रेंचाइजी है, जिसकी फिल्में और वीडियो गेम काफी मशहूर है। इस सीरीज की पहली फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई थी, दूसरी 2003 और तीसरी 2018 में आई थी। पहली दो फिल्मों में एंजेलिना जॉली ने काम किया था। लारा क्रॉफ्ट एक मजबूत और साहसी महिला का किरदार है, जो प्राचीन खजानों की खोज में निकलती है। इस फिल्म फ्रेंचाइजी के आने से पहले 'टॉम्ब रेडर' गेम बाजार में आ चुका था। गेम लोकप्रिय हुआ तो बाद में इस पर फिल्में भी बनाई गईं।

Prabhas: प्रभास के फैंस को बड़ी सौगात देने की तैयारी, जल्द दोबारा रिलीज होगी अभिनेता की ये सुपरहिट फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed