Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actor Vikram said it is difficult to make friends after becoming famous like to create impression of film star
{"_id":"66d9546a7f48f744e20c7145","slug":"actor-vikram-said-it-is-difficult-to-make-friends-after-becoming-famous-like-to-create-impression-of-film-star-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram: विक्रम ने कहा- मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना मुश्किल, पावरफुल स्टार के तौर पर छाप छोड़ना लगता है अच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Vikram: विक्रम ने कहा- मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना मुश्किल, पावरफुल स्टार के तौर पर छाप छोड़ना लगता है अच्छा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2024 12:19 PM IST
सार
दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम की नई फिल्म 'तंगलान' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। विक्रम ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें एक दमदार स्टार के तौर पर छाप छोड़ना अच्छा लगता है। इसके लिए वो अपने साथ एक दल को लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
विक्रम
- फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय अभिनेता विक्रम की नई फिल्म 'तंगलान' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे 15 अगस्त को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन पा रंजीत ने किया है। विक्रम ने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में बताया कि उन्हें एक दमदार स्टार के तौर पर छाप छोड़ना अच्छा लगता है। इसके लिए वो अपने साथ एक दल को लेकर चलते हैं।
2 of 5
विक्रम
- फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
इस बात को हर सिनेमाप्रेमी जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत एक बहुत बड़ा नाम है, लेकिन विक्रम उनसे कुछ मामलों में आगे हैं। रजनीकांत के पास एक समय, जब एक बॉडीगार्ड ही होता था तो विक्रम के पास पांच लोग होते थे। इतना ही नहीं उन्होंने रजनीकांत से पहले ही वैनिटी वैन की मांग रख दी थी।
3 of 5
विक्रम
- फोटो : इंस्टाग्राम @the_real_chiyaan
विक्रम ने रणवीर इलाहाबादिया को दिए साक्षात्कार में अपने से जुड़ी ये दिलचस्प बातें साझा हुए कहा कि वो इस स्टार वाले तामझाम का आनंद लेते हैं। उन्हें एक कारवां के साथ चलना पसंद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मशहूर होने के बाद दोस्त बनाना लगभग मुश्किल हो जाता है। वो अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को निजी जिंदगी से अलग रखकर चलते हैं।
अक्सर फिल्मी सितारों को उनके फैंस की भीड़ रास्ते में घेर लेती है। आए दिन इस तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। इस मामले पर विक्रम का कहना है कि उन्होंने इतना मशहूर होने के लिए मेहनत की है और उन्हें लोगों द्वारा घेरे जाने से फर्क नहीं पड़ता है।
58 साल के विक्रम कॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। उनके पिता विनोद राज भी अभिनेता थे। विक्रम के अभिनय करियर की बात करें तो उन्होंने आई, महान, मीरा, ध्रुवम, माफिया, स्ट्रीट, हाउसफुल, सेतु, इंद्रियम,, रेड इंडियंस, किंग, धूल, जेमिनी, भीमा, डेविड, स्केच और कोबरा समेत कई फिल्मों में काम किया है। उनकी आने वाली फिल्म का नाम 'वीर धीरा सूरन: पार्ट 2' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।