Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Stree 3 Akshay Kumar Might Be In Shraddha Kapoor and Rajkummar Rao Horror Comedy film Only In One Condition
{"_id":"66d94f84d33dce357e09329f","slug":"stree-3-akshay-kumar-might-be-in-shraddha-kapoor-and-rajkummar-rao-horror-comedy-film-only-in-one-condition-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 3: 'स्त्री 3' में एक ही शर्त पर दिखाई देंगे अक्षय कुमार? हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 3: 'स्त्री 3' में एक ही शर्त पर दिखाई देंगे अक्षय कुमार? हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर उत्साहित फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:59 AM IST
सार
'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर टिकी हुई हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर कई इतिहास रच चुकी है। 'स्त्री 2' को इसकी पहली किस्त 'स्त्री' से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म में इस बार 'सरकटे का आतंक' वाकई में बॉक्स ऑफिस पर जमकर आतंक फैला रहा है। 'स्त्री 2' को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और अब इसकी तीसरी किस्त के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार के प्रशंसक यह जानने के लिए बेताब है कि क्या 'स्त्री 3' में अक्षय दिखाई देंगे, जिस पर अब फिल्म 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि किस एक शर्त पर 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'स्त्री 2'-अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor, akshaykumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'स्त्री 2' की अपार सफलता के बाद अब सभी की निगाहें हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पर टिकी हुई हैं। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' लगातार बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर कई इतिहास रच चुकी है। 'स्त्री 2' को इसकी पहली किस्त 'स्त्री' से भी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फिल्म में इस बार 'सरकटे का आतंक' वाकई में बॉक्स ऑफिस पर जमकर आतंक फैला रहा है। 'स्त्री 2' को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं और अब इसकी तीसरी किस्त के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार के प्रशंसक यह जानने के लिए बेताब है कि क्या 'स्त्री 3' में अक्षय दिखाई देंगे, जिस पर अब फिल्म 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि किस एक शर्त पर 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं।
2 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
'स्त्री 2' को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिसे साफ तौर पर इसकी कमाई से मापा जा सकता है। रिलीज के 20 दिनों के भीतर ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ और अब 'स्त्री 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी, श्रद्धा कपूर और कई कलाकारों ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन ने कैमियो किया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब 'स्त्री 3' में अक्षय नजर आएंगे या नहीं यह कहना अभी जल्दबाजी होगी।
3 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
एक इंटरव्यू के दौरान 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिक ने अब इस बात पर अपनी चुप्पी तोड़ी है कि दर्शकों को 'स्त्री 3' के लिए कब तक इंतजार करना होगा क्योंतकि प्रशंसकों को 'स्त्री 2' के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है। फिल्म 'स्त्री' 2018 में रिलीज हुई थी, और इसका दूसरा भाग देखने में छह साल लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान 'स्त्री' के निर्देशक अमर कौशिक ने कहा, ''हमें हॉरर-कॉमेडी फ्रैंचाइजी के तीसरे भाग के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।'' आगे अमर कौशिक ने खुलासा किया, 'फिल्म 'स्त्री 3' तीन साल में बड़े पर्दे पर आ सकती है। मुझे लगता है कि यह (स्त्री 2) पहली (फिल्म) से छह साल में बनी थी। हालांकि, इसमें छह साल नहीं लगेंगे, इसमें केवल तीन साल ही लगेंगे।"
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
'स्त्री 2' में अक्षय कुमार ने फिल्म में सरकटा के वंशज के रूप में एक रोमांचक कैमियो किया है और 'स्त्री 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन के दौरान यह संकेत दिया गया था कि वह मैडॉक हॉरर-कॉमेडी ब्रह्मांड का एक अभिन्न हिस्सा बन सकते हैं। अब, अमर कौशिक ने भी खुलासा किया है कि अक्षय फिल्म के तीसरे भाग में दिखाई देंगे या नहीं। 'स्त्री 3' में अक्षय कुमार का कैमियो होने की बात को लेकर अमर ने कहा, "यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है। अगर कहानी की मांग होगी, तो वह (अक्षय कुमार) दिखाई देंगे।"
Anushka Virat Kohli: वामिका-अकाय के लिए खुद खाना पकाते हैं विराट-अनुष्का, बोलीं- 'मैं थोड़ी चीटिंग करती हूं'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।