{"_id":"66d94ca153738ce86f0d5962","slug":"thalapathy-vijay-fans-celebrate-his-movie-the-goat-release-dancing-outside-theaters-pour-milk-on-posters-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GOAT: ढोल की थाप नाचे, दूध से नहलाया, ‘गोट’ के रिलीज पर विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
GOAT: ढोल की थाप नाचे, दूध से नहलाया, ‘गोट’ के रिलीज पर विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
Thu, 05 Sep 2024 11:50 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:50 AM IST
विज्ञापन
विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
- फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay और एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘गोट’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। विजय के प्रशंसक इसका बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फैंस ने बड़े ही धूमधाम के साथ फिल्म की रिलीज का जश्न मनाया। फिल्म देखने के लिए त्रिची के सिनेमाघरों में प्रशंसक उमड़ पड़े। वह ढोल की थाप नाचते हुए नजर आएं।
विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
- फोटो : एएनआई
दक्षिण भारतीय प्रशंसक अपने अभिनेता के प्रति अपना प्यार हमेशा से अनोखे अंदाज में दिखाते आए हैं, जिसमें पसंदीदा अभिनेता की तस्वीर और पोस्टर को दूध से नहलाना शामिल है। अक्सर प्रशंसक ऐसा करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ विजय की फिल्म के रिलीज के मौके पर विजय के प्रशंसकों ने चेन्नई के रोहिणी थिएटर के बाहर उनके बैनर पर दूध डालकर अभिनेता के प्रति अपना प्यार जताया।
Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान
Namashi Chakraborty: निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे मिथुन के लाडले, जन्मदिन के मौके पर किया एलान
विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
- फोटो : एएनआई
फिल्म की रिलीज पर अभिनेता के प्रशंसक काफी उत्साहित और रोमांचित नजर आ रहे हैं। ‘गोट’ के रिलीज होने पर प्रशंसकों ने अपना उत्साह और खुशी जाहिर की है। एएनआई के मुताबिक एक 10 वर्षीय लड़की ने कहा, ‘मैं अभिनेता विजय की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, इसलिए मैं फिल्म देखने आई हूं।’ एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि वह फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित है और अपने ‘पसंदीदा स्टार’ को स्क्रीन पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
- फोटो : एएनआई
अभिनेता थलपति विजय ने अपनी 'गोट' फिल्म के ट्रेलर में एक्शन से भरपूर अवतार से अपने प्रशंसकों को हैरान कर दिया। ट्रेलर में विजय को एक फील्ड एजेंट और जासूस के रूप में पेश किया गया है, जिसने अपने करियर में 65 से अधिक सफल ऑपरेशन किए हैं। ट्रेलर में विजय की दोहरी भूमिका की भी झलक दिखाई गई है, जिसमें वह पिता-पुत्र की जोड़ी की में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विजय के प्रशंसकों ने सिनेमाघरों के बाहर मनाया जश्न
- फोटो : एएनआई
वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट के कल्पना एस अघोरम, कल्पना एस गणेश और कल्पना एस सुरेश द्वारा निर्मित 'गोट' में प्रशांत, प्रभुदेवा, स्नेहा, अजमल अमीर, वैभव, लैला, मोहन, अरविंद आकाश और अजय राज जैसे कलाकारों ने भूमिका अदा की है। विजय को आखिरी बार लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित हिट एक्शन ड्रामा ‘लियो’ में देखा गया था।
अमिताभ बच्चन की गाई आरती सुनकर इस चैंपियन खिलाड़ी को आ जाता है जोश
अमिताभ बच्चन की गाई आरती सुनकर इस चैंपियन खिलाड़ी को आ जाता है जोश