फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ इन हसीनाओं ने अभिनय में आजमाई किस्मत, दमदार अदाकारी से जीता दर्शकों का दिल

Thu, 22 Feb 2024 08:35 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Feb 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
Actress Air Hostess Before start Acting career Akanksha Puri dipika kakar Neha Saxena nandini singh Hina Khan
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे की कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनका इंडस्ट्री में बोलबाला है। इन अभिनेत्रियों ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है। कई अभिनेत्रियां ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी अच्छी-खासी नौकरी को छोड़कर अभिनय की दुनिया में किस्मत आजमाई। उन्होंने अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए जोखिम उठाया और कामयाब भी हुईं। आज हम आपको छोटे पर्दे की ऐसी ही कुछ हसीनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीवी की दुनिया में आने से पहले एयर होस्टेस थीं, लेकिन उन्होंने अभिनेत्री बनने के लिए यह नौकरी छोड़ दी।

Actress Air Hostess Before start Acting career Akanksha Puri dipika kakar Neha Saxena nandini singh Hina Khan
दीपिका कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका कक्कड़
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी की 'सिमर' यानी दीपिका कक्कड़ का आता है। दीपिका को छोटे पर्दे से खूब पहचान मिली। वे 'ससुराल सिमर का' और 'कहां हम कहां तुम' जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। दीपिका कक्कड़ के बहुत कम फैंस को यह बात पता होगी कि एक जमाने में दीपिका एयर होस्टेस थीं। दीपिका कक्कड़ ने करीब तीन साल तक बतौर एयर होस्टेस काम किया, लेकिन स्वास्थ्य परेशानी के चलते उन्होंने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और आज छोटे पर्दे पर राज करती हैं।

Actress Air Hostess Before start Acting career Akanksha Puri dipika kakar Neha Saxena nandini singh Hina Khan
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान
हिना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। हिना खान की गिनती टीवी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में होती है। यह बात उनके फैंस को नहीं पता होगी कि अभिनेत्री बनने से पहले हिना खान एयर होस्टेस बनना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कोर्स भी किया था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कोर्स को छोड़ दिया और अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Air Hostess Before start Acting career Akanksha Puri dipika kakar Neha Saxena nandini singh Hina Khan
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

आकांक्षा पुरी
आकांक्षा पुरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। आकांक्षा फिल्म कैलेंडर गर्ल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा आकांक्षा पुरी टीवी सीरियल 'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती का किरदार निभा चुकी हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले आकांक्षा पुरी एक इंटरनेशनल केबिन क्रू का हिस्सा थीं। हालांकि, अभिनय में करियर बनाने के लिए उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी।

विज्ञापन
Actress Air Hostess Before start Acting career Akanksha Puri dipika kakar Neha Saxena nandini singh Hina Khan
नेहा सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा सक्सेना
'सिद्धिविनायक', 'सजन घर जाना है' और 'तेरे लिए' जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं अभिनेत्री नेहा सक्सेना भी एक समय एयर होस्टेस थीं। अभिनेत्री बनने से पहले उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से एविएशन की पढ़ाई की और डिप्लोमा हासिल किया। इसके बाद उन्होंने कुछ समय तक काम भी किया। अब नेहा सक्सेना टीवी की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed