फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

South Films: विवादों में घिर चुकी हैं इन साउथ सितारों की बड़ी फिल्में, किसी की कहानी तो किसी के नाम पर हुआ बवाल

Thu, 22 Feb 2024 08:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 22 Feb 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
south movies controversy sai dharam tej ganja shankar leo captain miller adipurush Bramayugam Annapoorani
साउथ फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साउथ सितारों की फिल्मों का क्रेज दर्शकों पर खूब छाया रहता है। फैंस बेसब्री से साउथ की फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। हालांकि, फिल्म को रिलीज होने के लिए कई मुश्किल दौर गुजरना पड़ता है। कभी कभी फिल्मों को लेकर विवाद भी हो जाते हैं, जिसका असर उनकी रिलीज या फिर उनकी कमाई पर पड़ता है। कई साउथ सितारों की बड़ी फिल्में विवादों में घिर चुकी हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उन साउथ सितारों और उनकी फिल्मों के बारे में, जिनपर खूब बवाल मचा।
south movies controversy sai dharam tej ganja shankar leo captain miller adipurush Bramayugam Annapoorani
गांजा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

गांजा शंकर
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं साउथ सुपरस्टार साई धरम तेज की फिल्म 'गांजा शंकर' की। इन दिनों इस फिल्म पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसकी वजह इसकी कहानी और इसका नाम है। दरअसल, तेलंगाना एंटी नारकोटिक्स ब्यूरो ने निर्माताओं को एक नोटिस जारी किया, जिसमें फिल्म के शीर्षक और कहानी दोनों को बदलने का आग्रह किया गया। बताया गया कि फिल्म का शीर्षक और इसकी कहानी नशीली दवाओं की खपत और बिक्री का महिमामंडन करती है। साथ ही कहा गया कि यदि निर्माताओं ने बताए गए बदलाव नहीं किए तो इसका नकारात्मक परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।

south movies controversy sai dharam tej ganja shankar leo captain miller adipurush Bramayugam Annapoorani
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष
इस लिस्ट में अगला नाम आता है साउथ सुपरस्टार प्रभास का। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' पर तो खूब बवाल मचा है। फिल्म के पोस्टर से लेकर इसकी कहानी को लेकर खूब विवाद हुए। पहले श्रीराम के अवतार में दिखे प्रभास के किरदार पर सवाल उठे। फिर फिल्म रिलीज होने के बाद इसकी कहानी पर बवाल हुआ। यहां तक की फिल्म के निर्माताओं पर धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने तक का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
south movies controversy sai dharam tej ganja shankar leo captain miller adipurush Bramayugam Annapoorani
अन्नपूर्णानी - फोटो : Social media

अन्नपूर्णानी
इस साल की शुरुआत में साउथ अभिनेत्री नयनतारा की फिल्म 'अन्नपूर्णानी' पर खूब बवाल मचा। फिल्म की कहानी को लेकर विवाद हुआ। फिल्म के निर्माताओं पर धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा था, जिसके लिए उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। दरअसल, फिल्म के एक दृश्य में भगवान राम को मांस खाने वाला बताया गया था, जिस पर दर्शक भड़क गए थे। नयनतारा समेत निर्माताओं पर कई केस दर्ज हुए। यहां तक कि फिल्म नेटफ्लिक्स से भी हटा दी गई।

विज्ञापन
south movies controversy sai dharam tej ganja shankar leo captain miller adipurush Bramayugam Annapoorani
ब्रह्मयुगम - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रह्मयुगम
साउथ सुपरस्टार की फिल्म 'ब्रह्मयुगम' को भी रिलीज से पहले विवाद का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, फिल्म के मुख्य किरदार के नाम पर आपत्ति जताई गई थी और केरल हाईकोर्ट में फिल्म के मुख्य किरदार का नाम बदलने के लिए याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता ने कहा था कि फिल्म में किरदार का नाम कुंजुमोन पॉटी है, जो उनके वंश की पहचान को खतरे में डाल रहा है, तब निर्माताओं ने विवाद से बचने के लिए किरदार का नाम कुंजुमोन पॉटी से बदलकर कोडुमोन पॉटी रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed