Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Actress Asha Negi spoke on her relationship status said I am single and happy and everything is going well
{"_id":"66926fbf7cdae44a0a0f4828","slug":"actress-asha-negi-spoke-on-her-relationship-status-said-i-am-single-and-happy-and-everything-is-going-well-2024-07-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asha Negi: रिलेशनशिप पर बोलीं आशा नेगी, कहा- मैं सिंगल हूं, खुश हूं और सब बढ़िया चल रहा है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Asha Negi: रिलेशनशिप पर बोलीं आशा नेगी, कहा- मैं सिंगल हूं, खुश हूं और सब बढ़िया चल रहा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2024 05:45 PM IST
सार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करने वाली अभिनेत्री आशा नेगी के रिलेशनशिप को लेकर काफी सवाल किए जाते हैं। आशा के प्रशंसक उनके सोशल मीडिया हैंडल उनके रिश्ते को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अब आशा नेगी ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है।
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में काम करने वाली अभिनेत्री आशा नेगी के रिलेशनशिप को लेकर काफी सवाल किए जाते हैं। आशा के प्रशंसक उनके सोशल मीडिया हैंडल उनके रिश्ते को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अब आशा नेगी ने अपने रिलेशनशिप और सोशल मीडिया को लेकर खुलकर बात की है।
Trending Videos
2 of 5
आशा नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
हिंदुंस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आशा नेगी ने कहा कि लोग डेटिंग को लेकर उनकी आलोचना करते रहते हैं। इसके चलते वो सोशल मीडिया से दूरी बनाने की जरुरत पर भी जोर देती हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब वो इसकी आदी हो चुकी है। पहले लोगों की टिप्पणियों से परेशानी होती थी, लेकिन अब इसकी आदत हो चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आशा नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
आशा ने कहा कि वो खुद को इस दबाव में नहीं रखती हैं कि उन्हें हर वक्त सोशल मीडिया पर दिखना है। अपने आप को आजादी देने के लिए वो सोशल मीडिया से दूरी बनाती रहती हैं। आशा से पूछा गया कि आजकल कलाकारों पर सोशल मीडिया पर दिखने का दबाव रहता है। अपने जवाब में इस दबाव को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से लाभ उठाना चाहिए, न कि इसका दुरुपयोग करना चाहिए।
4 of 5
आशा नेगी
- फोटो : इंस्टाग्राम @ashanegi
अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए आशा नेगी ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि वो इन दिनों सिंगल हैं और उसी में खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो अपने जीवन में आगे बढ़ रही हैं और सब बढ़िया चल रहा है। आशा ने कहा कि अब उनका ध्यान खुद पर और अपने काम पर है। उन्होंने कहा कि वो कम्फर्ट जोन में न रहकर आगे बढ़ना चाहती हैं।
आशा नेगी हाल ही में, वेब सीरीज 'इंडस्ट्री' में अभिनय करती दिखाई दी थीं। इसमें उन्होंने सान्या सेन की भूमिका निभाई हैं। यह सीरीज मनोरंजन उद्योग की जटिलताओं को सामने रखती है। बता दें कि आशा नेगी 'बारिश', 'अभय', 'नच बलिए', 'एक मुट्ठी आसमान', 'लव का पंगा', 'ख्वाबों के परिंदे' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में भी नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।