फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chum Darang: सोनम रघुवंशी मामले पर बोलीं चुम दरांग, 'उसके लिए चिंतित थे.. सोचा नहीं था इस सबके पीछे...'

Tue, 10 Jun 2025 05:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 10 Jun 2025 05:34 PM IST
सार

Chum Darang On Raja Raghuwanshi Case: पूर्वोत्तर में राजा रघुवंशी के कत्ल मामले पर अभिनेत्री चुम दरांग ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पूर्वोत्तर का बचाव किया है।

विज्ञापन
Actress Chum Darang speaks against hate towards Northeastern after Raja Raghuvanshis murder
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम @chum_darang

हाल ही में मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या हुई। इसके बाद कई राज्यों में पूर्वोत्तर के लिए फैली नफरत और नकारात्मकता के बीच अभिनेत्री चुम दरांग पूर्वोत्तर राज्यों के समर्थन में मजबूती से खड़ी नजर आईं। उन्हें लगता है कि किसी अपराध के लिए पूरे राज्य को दोषी ठहराना और उसे सामान्य बनाना गलत है।

Actress Chum Darang speaks against hate towards Northeastern after Raja Raghuvanshis murder
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

राजा के कत्ल के बाद पर्यटन पर पड़ा असर
मेघालय में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद फैली नफरत ने राज्य में पर्यटन के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं। पर्यटकों ने कई ट्रैवल एजेंसियों के साथ अपने प्लान रद्द कर दिए हैं। अब, बिग बॉस 18 से मशहूर हुईं चुम दरांग ने पूरे हंगामे पर प्रतिक्रिया दी है और भारत के पूर्वोत्तर राज्य का बचाव किया है।

Actress Chum Darang speaks against hate towards Northeastern after Raja Raghuvanshis murder
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

चुम दरांग ने मेघायल का किया बचाव
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर चुम दरांग ने लिखा 'राजा रघुवंशी मामले ने मुझे झकझोर दिया। मुझे यकीन है कि राजा के मिलने के बाद हर कोई 'पत्नी' के लिए चिंतित था। लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि इन सबके पीछे वही थी। घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया। इसके अलावा, मैंने देखा कि बहुत से लोग स्थानीय लोगों, को इस मामले के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। मैं यह नहीं कह रही हूं कि पूर्वोत्तर राज्यों में अपराध नहीं होता है, लेकिन सीधे लोगों पर उंगली उठाना अच्छी बात नहीं है।'

यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के बाद दीपिका ने उठाया बड़ा कदम, पिता के जन्मदिन पर दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Chum Darang speaks against hate towards Northeastern after Raja Raghuvanshis murder
राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम - फोटो : अमर उजाला

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले 30 साल के कारोबारी राजा रघुवंशी ने सोनम के साथ शादी की थी। पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची। इसके बाद मेघालय के शिलांग में राजा का कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने राजा की पत्नी को ही कत्ल का मास्टरमाइंड बताया है। इस मामले में सोनम के साथ पांच लोग शामिल थे। पूरा देश इस कत्ल से हैरान है।

विज्ञापन
Actress Chum Darang speaks against hate towards Northeastern after Raja Raghuvanshis murder
चुम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

चुम दरांग के बारे में
चुम दरांग मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वह 'बिग बॉस 18' और फिल्म 'बधाई दो' से मशहूर हुईं। चुम दरांग 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में भी नजर आईं। चुम दरांग टीवी सीरीज 'पाताल लोक' और 'खौफ' में काम कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed