Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Indian Screen Writer Farhad Samji Movies Box Office Report Housefull 5 Singham Baaghi 3 Street Dance 3D
{"_id":"68480aa2fb429489b70d1ff7","slug":"indian-screen-writer-farhad-samji-movies-box-office-report-housefull-5-singham-baaghi-3-street-dance-3d-2025-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Housefull 5: 'हाउसफुल 5' के लेखक की कलम से निकलीं ये बेहतरीन फिल्में, दर्शकों को खूब आईं पसंद","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Housefull 5: 'हाउसफुल 5' के लेखक की कलम से निकलीं ये बेहतरीन फिल्में, दर्शकों को खूब आईं पसंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 10 Jun 2025 04:06 PM IST
सार
Indian Screen Writer Farhad Samji: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 5' को खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी फरहाद समजी ने लिखी है। ऐसे में हम आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिनकी कहानी या संवाद फरहाद समजी ने लिखे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
हाउसफुल 5, फरहाद समजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'हाउसफुल 5' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब चल रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख जैसे कलाकारों ने अच्छा काम किया है। दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। इस फिल्म को फरहाद समजी ने लिखा है। ऐसे में हम आपको उन कामयाब फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें फरहाद समजी ने लिखा है।
2 of 6
सिंघम
- फोटो : यूट्यूब
सिंघम
अजय देवगन और काजल अग्रवाल की अदाकारी वाली फिल्म 'सिंघम' को लोगों ने खूब सराहा है। फिल्म की कहानी से लेकर संवाद तक की लोगों ने खूब तारीफ की है। फिल्म के डायलॉग को फरहाद समजी ने लिखा है। फिल्म में एक निडर पुलिस वाले की कहानी दिखाई गई है। साल 2011 में रिलीज हुई यह फिल्म 40 करोड़ रुपये की लागत में बनी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 157.89 करोड़ रुपये कमाए थे।
3 of 6
फिल्म 'बागी 3' में टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम-@tigerjackieshroff
बागी 3
'बागी 3' साल 2020 में रिलीज हुई थी। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में हैं। फिल्म की कहानी फरहाद समजी ने लिखी है। फिल्म में दो भाईयों की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म कारोबार के लिहाज से बहुत कामयाब रही। 80 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 137.05 करोड़ रुपये कमाए थे।
स्ट्रीट डांसर 3डी
'स्ट्रीट डांसर 3डी' डांस और उसकी बारीकियों पर आधारित है। फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म के डायलॉग काफी अच्छे हैं जिसे फरहाद समजी ने लिखे हैं। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने फिल्म में अहम रोल निभाया है। इसके निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। 70 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 6
अक्षय कुमार सूर्यवंशी फिल्म के एक दृष्य में
- फोटो : एक्स@ taran adarsh
सूर्यवंशी
'सूर्यवंशी' फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म में एक ऐसे एटीएस प्रमुख की कहानी दिखाई गई है जो मुंबई को आतंकवाद के खतरे से बचाता है। फिल्म के डायलॉग को काफी पसंद किया गया था। जिन लोगों ने फिल्म के संवाद लिखे हैं उनमें फरहाद समजी भी शामिल थे। यह फिल्म 160 करोड़ की लागत से बनी थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने 294.91 करोड़ रुपये कमा लिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।