Valentines day2024: सितारों पर चढ़ा वेलेंटाइन डे का रंग, बिपाशा से लेकर कृति खास अंदाज में किया प्यार का इजहार
आज सुबह से सोशल मीडिया पर कई सितारे अपने साथी को बेहद खास अंदाज में वेलेंटाइन डे विश करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं किन किन सितारों ने अपने साथी को याद किया इस खास मौके पर -
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड में पॉवर कपल के रूप में मशहूर हैं। वेलेंटाइन डे के खास मौके पर अभिनेत्री ने अपनी शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अपने पति को वेलेंटाइन डे विश किया है।
अभिनेत्री कृति खरबंदा इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं हैं। जल्द ही कृति अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए पुलकित के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है।
शहनाज गिल
'बिग बॉस 13' से मशहूर हुई शहनाज गिल लाइम लाइट में रहना बखूबी जानती हैं। उन्होंने भी आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से प्यार के इस त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए अपने किसी खास को 'बेबी आई लव यू' कहती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये अंदाज काफी वायरल हो रहा है।
अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फूल और दिल शेप वाले गुब्बारे की तस्वीर को साझा किया है। उनकी इन तस्वीरों को देखकर सोशल मीडिया पर कयास लगने लगे हैं कि कहीं ये फूल आदित्य रॉय कपूर ने तो नहीं भेजे हैं।