सब्सक्राइब करें

Sonam Kapoor: सोनम कपूर ने 11 रुपये में किया था एक फिल्म में काम, 'भाग मिल्खा भाग' से चमका था करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 07:31 AM IST
सार

लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देने के बाद सोनम कपूर ने आखिरकार साल 2013 में जाकर 'रांझना' फिल्म से तारीफें बटोरीं। 

विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor is celebrating her 39th birthday today know about her flop and hit movies and career
सोनम कपूर - फोटो : अमर उजाला

'सांवरिया' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 9 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अपने बेबाक अंदाज और फैशन के कारण आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। उनका अभी तक का करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा है।

Actress Sonam Kapoor is celebrating her 39th birthday today know about her flop and hit movies and career
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor

सोनम की शुरूआती पढ़ाई-लिखाई जुहू स्थित आर्य विद्या मंदिर स्कूल में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सिंगापुर के यूनाइटिड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ साउथ ईस्ट एशिया से थिएटर और आर्ट्स की पढ़ाई की। उन्होंने सिंगापुर में कुछ दिन के लिए वेटर का काम भी किया था। भारत लौटने पर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया था। बाद में साल 2007 में भंसाली की ही फिल्म 'सांवरिया' से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। हालांकि, सोनम कपूर को बेस्ट फीमेल डेब्यू के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

Actress Sonam Kapoor is celebrating her 39th birthday today know about her flop and hit movies and career
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor

'सांवरिया' के बाद सोनम कपूर ने साल 2009 में राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म दिल्ली 6 में काम किया था। फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। इसके अगले साल सोनम 'आई हेट लव स्टोरीज' में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने में कामयाब हुई थी। इसके बाद उन्होंने अभय देओल के साथ 'आयशा' की थी। सोनम को अक्षय कुमार, बॉबी देओल और इरफान खान के साथ 'थैंक्यू' और शाहिद कपूर के साथ 'मौसम' फिल्म में अपने अभिनय के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। 2012 में आई 'प्लेयर्स' फिल्म पर भी फ्लॉप का ठप्पा लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor is celebrating her 39th birthday today know about her flop and hit movies and career
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor

लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में देने के बाद सोनम कपूर ने आखिरकार साल 2013 में जाकर 'रांझना' फिल्म से तारीफें बटोरीं। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। यहां से उनका करियर संवरने लगा था। उसी साल 'भाग मिल्खा भाग' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इस फिल्म के जरिए सोनम कपूर ने दूसरी बार राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम किया था। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए सोनम ने फीस के तौर पर केवल 11 रुपये लिए थे। इन दो सफलताओं के बाद एक बार फिर से सोनम के करियर का पहिया पटरी से उतर गया। 2014 में आई 'बेवकूफियां' और 'खूबसूरत' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने के साथ ही सुस्त पड़ गई थी।

विज्ञापन
Actress Sonam Kapoor is celebrating her 39th birthday today know about her flop and hit movies and career
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor

सोनम कपूर और सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। 'नीरजा' के लिए सोनम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर क्रिटिक अवॉर्ड जीता था। साल 2018 में उन्होंने 'पैडमैन' फिल्म से एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ काम किया था। उसी साल उन्होंने उद्योगपति आनंद आहूजा से शादी कर ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक सोनम कपूर की 11 फिल्में फ्लॉप हो चुकी हैं। शादी के बाद वो 'वीरे दी वेडिंग', 'संजू', 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा', 'द जोया फैक्टर' और 'एके वर्सेज एके' फिल्म में नजर आई थीं। उनकी पिछली फिल्म 'ब्लाइंड' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed