Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Kartik Aaryan Starrer Chandu Champion becomes the first film to announce its advance bookings on Burj Khalifa
{"_id":"6664635289aad5950d0d872a","slug":"kartik-aaryan-starrer-chandu-champion-becomes-the-first-film-to-announce-its-advance-bookings-on-burj-khalifa-2024-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' ने रचा इतिहास, बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग की घोषणा करने वाली बनी पहली फिल्म","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' ने रचा इतिहास, बुर्ज खलीफा पर एडवांस बुकिंग की घोषणा करने वाली बनी पहली फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:27 PM IST
सार
कबीर खान के निर्देशन में बनी 'चंदू चैंपियन' की एडवांस बुकिंग कल यानी 9 जून से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के कड़ी मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की मेहनत साफ दिखाई दी है।
विज्ञापन
1 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म 'चंदू चैंपियन' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित हैं। फैंस को इसका लंबे समय से इंतजार था। अब मेकर्स ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा कर दी है। इसी के साथ ही फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक इतिहास रच लिया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' की एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा पर की गई है। बुर्ज खलीफा पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा करने वाली 'चंदू चैंपियन' पहली फिल्म बन गई है।
2 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : यूट्यूब
कबीर खान के निर्देशन में बनी 'चंदू चैंपियन' की एडवांस बुकिंग कल यानी 9 जून से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के कड़ी मेहनत की है। फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता की मेहनत साफ दिखाई दी है। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बुर्ज खलीफा पर फिल्म की एडवांस बुकिंग की घोषणा से कार्तिक आर्यन के फैंस और भी उत्सुक हो गए हैं।
'चंदू चैंपियन' पहली फिल्म है, जिसकी एडवांस बुकिंग की घोषणा बुर्ज खलीफा पर की गई है। ज्यादातर फिल्में इस खूबसूरत इमारत पर केवल अपने गाने या ट्रेलर ही दिखाती हैं। निर्माता दर्शकों की नब्ज को बड़ी अच्छे से समझते हैं और दर्शकों को सिनेमाघरों की ओर वापस लाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। क्योंकि इन दिनों सिनेमाघरों की हालत भी कुछ खास नहीं चल रही है। ऐसे में लोगों को 'चंदू चैंपियन' से खासा उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : यूट्यब
कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म के लिए अपने लुक को पूरी तरह बदल दिया है। फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर इस बात का प्रमाण है कि अभिनेता ने किरदार में ढलने के लिए कितनी मेहनत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता ने 14 महीने तक मराठी में डायलॉग भी सीखे। फिल्म के लिए परफेक्ट लुक पाने के लिए कार्तिक ने सख्त डाइट फॉलो करते हुए चीनी भी छोड़ दी थी।
विज्ञापन
5 of 5
चंदू चैंपियन
- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
'चंदू चैंपियन' फ्रीस्टाइल तैराकी में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है। कार्तिक ने फिल्म में मुरलीकांत का किरदार निभाया है। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।