अदिति राव हैदरी काफी लंबे वक्त से अभिनेता सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। बीते दिनों अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपनी सगाई का एलान किया। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए। अब हाल ही में अदिति ने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की हैं और खुशी जाहिर की है। अदिति ने कहा कि वे अपनी जिंदगी के सबसे खुशहाल मुकाम पर हैं और सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप को एंजॉय कर रही हैं।
Aditi Rao Hydari: 'मैं खुशकिस्मत हूं और यह अहसास बेहद खास है', सिद्धार्थ के साथ सगाई पर अदिति ने बयां की खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति राव हैदरी ने अपनी सगाई के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह बहुत शानदार पल है। मैं खुद को खुशकिस्मत मान रही हूं'। फिलहाल अदिति राव हैदरी के पास खुश होने की कई वजह हैं। निजी जिंदगी के साथ-साथ प्रोफेशनल फ्रंट पर भी वह शानदार कर रही हैं। उनकी सीरीज 'हीरामंडी' काफी पसंद की जा रही है।
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्यावत' में भी अदिति राव हैदरी नजर आ चुकी हैं। अब 'हीरामंडी' में एक बार फिर भंसाली के साथ काम करने का उन्होंने अनुभव साझा किया। अदिति ने कहा, 'वे पर्दे पर बेहद सुंदर दुनिया बनाते हैं। अपने कलाकारों से भी वह शानदार काम कराने में आगे हैं। यही बात 'हीरामंडी' को इतना खास बनाती है। 'हीरामंडी' में बताने के लिए बहुत सारी कहानियां हैं और हर एक बहुत ही अलग महिला के बारे में है। संजय लीला भंसाली की यह खासियत है कि वे महिला किरदारों और उनकी कहानियों को काफी सम्मान देते हैं'।
Rajkummar Rao: अभिनेता राजकुमार राव ने एआई के दुरुपयोग पर जताई नाराजगी, बोले- होने चाहिए कड़े कानून
अदिति राव ने कहा, 'संजय लीला भंसाली मानते हैं कि हर महिला को रानी की तरह सम्मान दिया जाना चाहिए, फिर चाहें वह कहीं से हो। उनकी कहानी बहुत गरिमा, गर्व और साहस के साथ बताने लायक है। इसलिए, 'हीरामंडी' का हिस्सा बनना और संजय सर के साथ काम करना, उनसे सीखना अविश्वसनीय अनुभव रहा। मैं इसके लिए शुक्रगुजार हूं। मैं संजय सर की मुरीद हूं'।
Celebs Devotees of Mahadev: महादेव के महाभक्त हैं ये सितारे, लिस्ट में रवीना से लेकर सारा अली खान तक शामिल
अदिति राव हैदरी ने 'हीरामंडी' में बिब्बोजान की भूमिका अदा की है। अपने किरदार को लेकर उन्होंने कहा, 'मैंने खुद को पूरी तरह संजय सर के सामने समर्पित कर दिया। उनकी स्क्रिप्ट, उनका विजन, हर चीज के सामने। मुझे अपनी भाषा पर काम करना था। मुझे उर्दू बोलनी थी, वह भी इस तरह कि बिल्कुल सहज लगे और सामान्य लगे।'
KKK 14: आसिम रियाज और कृष्णा श्रॉफ खतरों से खेलने के लिए तैयार! ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का होंगे हिस्सा?