Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Aditya Roy Kapur Talk about relationships on Kareena Kapoor show What Women Want he blocked over ghosting
{"_id":"6711f4d86d0bdedbdc0ad093","slug":"aditya-roy-kapur-talk-about-relationships-on-kareena-kapoor-show-what-women-want-he-blocked-over-ghosting-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर करीना कपूर के शो पर किया खुलासा, बोले- ब्लॉक करना....","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर ने रिलेशनशिप को लेकर करीना कपूर के शो पर किया खुलासा, बोले- ब्लॉक करना....
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:12 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों के लिए कम लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में आदित्य बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए।
बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर अपनी फिल्मों के लिए कम लेकिन अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में आदित्य बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के टॉक शो व्हाट वीमेन वांट में रिलेशनशिप को लेकर कई खुलासे किए।
आदित्य का कथित तौर पर इस साल की शुरुआत में अनन्या पांडे से ब्रेकअप हो गया था। फिल्म आशिकी में उनकी भूमिका सभी को पसंद आई। हालांकि, इस फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए परेशान आशिक के किरदार से वह खुद को संबंधित नहीं मानते।
जब शो के दौरान करीना ने पूछा कि आपकी तीन सबसे पसंदीदा खूबियां क्या हैं?, तो आदित्य ने बिना कोई देरी के कहा, "मैं बहुत हैंडसम हूं, मैं आकर्षक हूं।" इसके बाद करीना ने आदित्य ने पूछा कि बहुत सी महिलाएं आपके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में जानना चाहती हैं। इस पर आदित्य ने कहा, "क्या चिल करना भी कोई स्टेटस है?" आगे आदित्य ने कहा, "मैं चिलर हूं।"
आदित्य रॉय कपूर ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, "एक फिल्म जिसने मेरे करियर की दिशा बदल दी, वह थी आशिकी। ऐसा नहीं है कि मैं उस किरदार से इसलिए जुड़ा क्योंकि वह एक शराबी था।" करीना ने आदित्य से पूछा कि वह रिश्ते में "घोस्टिंग" से कैसे निपटते हैं। आदित्य ने कहा कि वह उस शख्स को ब्लॉक करना पसंद करते हैं।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।