Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Salman Khan Bigg Boss 18 Tajinder Singh Bagga draws interesting parallels between world of acting and politics
{"_id":"6711f0f8121a3cc7de0ca402","slug":"salman-khan-bigg-boss-18-tajinder-singh-bagga-draws-interesting-parallels-between-world-of-acting-and-politics-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: 'हर राजनेता लोकप्रियता पाने के लिए भूखा होता है', तजिंदर सिंह बग्गा का आज की राजनीति पर कटाक्ष","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Bigg Boss 18: 'हर राजनेता लोकप्रियता पाने के लिए भूखा होता है', तजिंदर सिंह बग्गा का आज की राजनीति पर कटाक्ष
राजनेता तजिंदर सिंह बग्गा फिलहाल सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रिएलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 18' में नजर आ रहे हैं। शो में उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। हालांकि, जब राजनेता को एक टास्क के अनुसार जेल में डाल दिया गया। उसके बाद भी, तजिंदर बहुत सक्रिय नहीं रहे। अब हाल ही में, तजिंदर ने बताया कि कैसे आलसी होना उनकी कमजोरी है। इसके अलावा उन्होंने आज की राजनीति में कटाक्ष करते हुए बताया कि अब की राजनीति में अभिनय ने जगह ले ली है।
2 of 5
तजिंदर बग्गा
- फोटो : इंस्टाग्राम @baggatajinder
हाल ही में, इंडियन एक्सप्रेस के साथ एक इंटरव्यू में बिग बॉस 18 में भाग लेने के अपने कारण के बारे में बात करते हुए, तजिंदर सिंह बग्गा ने कहा, "हर राजनेता लोकप्रियता पाने के लिए भूखा होता है। कोई भी कभी इस बात को स्वीकार नहीं करेगा। लेकिन बिग बॉस एक ऐसा मंच है, जो हर घर में देखा जाता है।"
3 of 5
तजिंदर बग्गा
- फोटो : इंस्टाग्राम @baggatajinder
तजिंदर ने आगे कहा, "मैंने ऑफर स्वीकार कर लिया क्योंकि मैं ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहता था।" उन्होंने कहा, "मैं दूसरों की तरह गलत नहीं हूं। जब हम राजनीति में होते हैं, तो हम दर्शकों से बात करते वक्त नकली लगते हैं। मुझे उम्मीद है कि इससे लोग मेरा असली पक्ष भी देखेंगे। यदि आप गलत नहीं हैं, तो आपको डरना नहीं चाहिए, जब तक कि आप नकली न हों।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तजिंदर बग्गा
- फोटो : इंस्टाग्राम @baggatajinder
आज की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए तजिंदर ने कहा, "इस देश में राजनीति के जो माइंड गेम्स हैं, उनसे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। लेकिन मैं किसी भी कंटेस्टेंट को दुश्मन के रूप में नहीं देखता।" आगे जब उनसे अभिनय और राजनीति के बीच अंतर बताने के लिए कहा गया, तो उन्होंने कहा, "इन दिनों अभिनय में बहुत राजनीति है, और इन दिनों राजनीति में अभिनय शामिल है। बहुत सारे राजनेता हैं, जो सीएम के रूप में बैठे हैं जो अभिनय कर रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
तजिंदर बग्गा
- फोटो : इंस्टाग्राम @baggatajinder
जब तजिंदर सिंह बग्गा से अभिनेताओं के राजनेता बनने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को अब राजनीति में आना चाहिए फिर चाहे वह किसी भी क्षेत्र से हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।