प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट फिल्म 'अनुजा' में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (ईपी) जुड़ी हैं। गुनीत मोंगा इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। इस चर्चित फिल्म से जुड़ने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुशी जताई है। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका का कहना है कि इस दिल छू लेने वाली फिल्म से जुड़कर वे गर्व महसूस कर रही हैं। लोकप्रिय फिल्म और ईपी की पदवी, आखिर खुशी की बात तो है ही। लेकिन, इस पूरी कहानी में झोल भी कम नहीं। किसी फिल्मी प्रोजेक्ट से बतौर ईपी जुड़ना बनी-बनाई खीर में हिस्सा बांटने सरीखा है। सुनने में बेशकर अटपटा लगे, लेकिन इसकी हकीकत काफी दिलचस्प है और शायद हैरान भी कर दे...
Priyanka Chopra: अब अनुजा की भी ईपी बनीं प्रियंका, मोटी फीस, मुनाफे में हिस्सेदारी, समझिए क्या है ये नया झोल?
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट की गई फिल्म 'अनुजा' से बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी हैं। इससे पहले भी वे कई फिल्मों में बतौर ईपी शामिल हो चुकी हैं। हाल के दिनों में कई और अदाकाराएं भी ऐसा कर चुकी हैं। क्या है इस 'पदवी' की पूरी कहानी? जानिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनाफे पर टिकी है पूरी कहानी
किसी बन चुकी फिल्म का सारा कामकाज पूरा हो जाने के बाद चर्चित अदाकाओं के उसमें बतौर ईपी जुड़ने के पीछे मुनाफे का पूरा खेल है। आसान भाषा में इसे यूं समझ सकते हैं कि अपनी लोकप्रियता के आधार पर पकी-पकाई खीर का हिस्सेदार बन जाना। पूरी तरह तैयार फिल्म में ईपी बनने वाली ये अभिनेत्रियां अपना नाम इन फिल्मों से जोड़ने के नाम पर मोटी फीस या मुनाफे में हिस्सेदारी या दोनों वसूलती हैं।
इन फिल्मों में भी बतौर ईपी जुड़ चुकी हैं देसी गर्ल
यह पहला अवसर नहीं है, जब प्रियंका चोपड़ा किसी फिल्म से बतौर ईपी जुड़ी हैं। इससे पहले भी वे ऑस्कर नॉमिनेटिड डॉक्यूमेंट्री 'टू किल ए टाइगर' और 'द व्हाइट टाइगर' में ईपी के रूप में काम कर चुकी हैं। 'द व्हाइट टाइगर' में तो देसी गर्ल ने काम भी किया है। अब 'अनुजा' में उन्होंने ईपी की जिम्मेदारी संभाली है।
ये खबर भी पढ़ें:
Rasha Thandani: इस क्रिकेटर को गुपचुप डेट कर रही हैं राशा थडानी? रवीना की बेटी को लेकर क्यों उड़ रहीं अफवाहें
आलिया भी बन चुकी हैं इस फिल्म की ईपी
बीते वर्ष आलिया भट्ट फिल्म 'पोचर' में बतौर एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़ी थीं। वे 'पोचर' का सारा काम पूरा हो जाने के बाद बतौर ईपी इस फिल्म से जुड़ीं। कुछ ऐसा ही अब प्रियंका चोपड़ा ने 'अनुजा' से जुड़कर किया है। फिल्म 'अनुजा' की कहानी एक 9 साल की अनाथ बच्ची अनुजा पर आधारित है, जो अपनी 17 साल की बहन पलक के साथ एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करने के लिए स्कूल छोड़ देती है। एक टीचर फैक्ट्री में आता है और अनुजा को अच्छे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने का अवसर देने का वादा करता है। यहां से उसकी किस्मत क्या करवट लेती है, फिल्म में इसी पर बनी है।
ये खबर भी पढ़ें:
Shraddha-Aditya: फिर से छाएगा आशिकी 2 जैसा जादू, क्या रोमांटिक फिल्म में साथ नजर आएंगे श्रद्धा कपूर-आदित्य?
क्या होता है एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का काम?
एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर (ईपी) का काम सिनेमा में पूरे प्रोजेक्ट को स्क्रैच से स्क्रीन तक पहुंचाना होता है। फिल्म पूरी होने के बाद जो लोग ईपी बनते हैं, वे दरअसल अपनी ब्रांड वैल्यू फिल्म से जोड़ रहे होते हैं, ताकि इसका फायदा किसी फेस्टिवल में फिल्म ब्रांडिंग और ओटीटी पर इसकी बिक्री और सौदेबाजी में मिल सके। इसके एवज में ओटीटी से मिलने वाली रकम में इनकी भी यानी ईपी की भूमिका निभाने वालों की हिस्सेदारी भी होती है।
संबंधित वीडियो