फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Khan Remake: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर एक और रीमेक की तैयारी में, ‘विक्रम वेधा’ की गलती सुधारेंगे

Tue, 30 Jul 2024 10:09 AM IST
आकांक्षा गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 30 Jul 2024 10:09 AM IST
सार

विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी बदले की कहानी है और दो अलग अलग समयों में चलती है। फिल्म में अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाया है और फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी भी वही माने जाते रहे हैं। 

विज्ञापन
After Laal Singh Chaddha Aamir Khan is preparing for another remake Bought Hindi remake rights of Maharaja
आमिर खान और विजय सेतुपति - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म के तौर पर प्रचारित की गई उनकी तमिल फिल्म ‘महाराजा’ ने टिकट खिड़की पर ठीकठाक कारोबार किया और अब ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर अपनी मूलभाषा के साथ साथ अन्य भाषाओं में भी प्रसारित हो रही है। खबर है कि अभिनेता आमिर खान ने इस फिल्म के हिंदी रीमेक राइट्स खरीदे हैं और वह खुद इस फिल्म में विजय सेतुपति वाला किरदार करना चाहते हैं। लेकिन, उनके इस कदम को लेकर फिल्म जगत में हो रही चर्चाएं बहुत सकारात्मक नहीं हैं।

After Laal Singh Chaddha Aamir Khan is preparing for another remake Bought Hindi remake rights of Maharaja
विजय सेतुपति और श्रीराम राघवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म ‘महाराजा’ की कहानी बदले की कहानी है और दो अलग अलग समयों में चलती है। फिल्म में अनुराग कश्यप ने विलेन का किरदार निभाया है और फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी भी वही माने जाते रहे हैं। इसके अलावा फिल्म की धीमी रफ्तार और इसके क्लाइमेक्स के 20 मिनट में ही पूरी फिल्म का सार होने के चलते फिल्म को बहुत ज्यादा समर्थन विजय सेतुपति के धुर प्रशंसकों का भी नहीं मिला है। फिल्म को हालांकि एक कालजयी फिल्म का दर्जा देने वालों की भी कमी नहीं है।

After Laal Singh Chaddha Aamir Khan is preparing for another remake Bought Hindi remake rights of Maharaja
विजय सेतुपति और आर माधवन ( विक्रम वेधा ) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय सेतुपति की चर्चा पहले फिल्म ‘विक्रम वेधा’ को लेकर हिंदी भाषी क्षेत्रों में होनी शुरू हुई थी जिसमें उन्होंने दमदार अभिनेता आर माधवन के साथ काम किया। फिल्म हिट हुई और इसकी रीमेक हिंदी में इसी नाम से ऋतिक रोशन और सैफ अली खान के साथ बनी। कम लोगों को ही पता है कि फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक का सबसे पहला ऑफर आमिर खान के पास गया था और उन्होंने इसके लिए हां भी कर दी थी। फिर विजय सेतुपति ने उनकी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में काम करने से मना किया और आमिर ने उनकी फिल्म की रीमेक में काम करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
After Laal Singh Chaddha Aamir Khan is preparing for another remake Bought Hindi remake rights of Maharaja
विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में जो रोल आमिर खान को ऑफर किया गया था, वह रोल बाद में ऋतिक रोशन ने किया और जो रोल पहले आमिर के सामने ऋतिक करने वाले थे, वही रोल बाद में सैफ अली खान ने किया। ऋतिक और सैफ की जुगलबंदी बड़े परदे पर ज्यादा जमी नहीं और फिल्म फ्लॉप हो गई। इसकी बड़ी वजह यही रही कि फिल्म के हिंदी रीमेक से पहले ही इसकी मूल तमिल फिल्म अधिकतर लोगों ने देख ली थी। फिल्म अपनी रिलीज के तुरंत बाद लंबे समय तक यूट्यूब पर लीक रही और लोगों ने इसे टोरेंट से भी डाउनलोड करके खूब देखा।

विज्ञापन
After Laal Singh Chaddha Aamir Khan is preparing for another remake Bought Hindi remake rights of Maharaja
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब आमिर खान शायद ‘विक्रम वेधा’ की रीमेक में काम न करने की अपनी गलती सुधारने की कोशिश में हैं। खबर है कि आमिर ने विजय सेतुपति की हालिया रिलीज इस फिल्म ‘महाराजा’ के हिंदी रीमेक अधिकार खरीदे हैं, लेकिन ‘दृश्यम’ जैसी एक दो फिल्मों को छोड़ दें तो साउथ सिनेमा की हिंदी रीमेक अब काम नहीं कर रही हैं। इसकी बड़ी वजह इन फिल्मों के हिंदी डब संस्करणों की यूट्यूब पर मौजूदगी बताई जाती है। आमिर खान के इस कदम को भी फिल्म जगत में बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है। ट्रेड एक्सपर्ट मानते है कि ओटीटी पर आने के बाद फिल्म का क्लाइमेक्स पहले से ही सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है, ऐसे में इसे हिंदी में देखने वालों की संख्या काफी कम रह सकती है। 

Kriti Sanon: कथित तौर पर कृति के धूम्रपान की वीडियो पर मचे बवाल के बीच, वायरल हुआ उनकी मां का ये पुराना पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed