सब्सक्राइब करें

Oscars 2025: कान के बाद अब ऑस्कर में होगा पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' का दबदबा, हुई शॉर्टलिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Sep 2024 03:01 PM IST
विज्ञापन
After winning Grand Prix at Cannes Payal Kapadia All We Imagine as Light shortlisted by France for Oscars 2025
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : PTI

भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया की फिल्म  'ऑल वी इमेजिन एज लाइट'  कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में छाई रही। इस फेस्टिवल में इसे दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार ग्रैंड प्रिक्स जूरी प्राइज से सम्मानित किया गया। अब यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड की रेस में शामिल हो गई है। यह फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2025 में फ्रांस का प्रतिनिधित्व करेगी। फ्रांस ने इसे शॉर्टलिस्ट किया है। बता दें कि भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए आधिकारिक एंट्री का एलान 27 सितंबर को होगा।

After winning Grand Prix at Cannes Payal Kapadia All We Imagine as Light shortlisted by France for Oscars 2025
पायल कपाड़िया - फोटो : एक्स-@FTIIOfficial

कान में ग्रैंड प्रिक्स जूरी प्राइज अपने नाम करने वाली पायल भारत की पहली महिला निर्देशक बन गईं। उन्हें 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के लिए यह अवॉर्ड मिला और अब एक बार फिर वह इसी फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कान के बाद सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार ऑस्कर की रेस में भी यह फिल्म शामिल जो हो गई है। फ्रांस की तरफ से ऑस्कर में 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' सहित चार फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। 
Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय की तारीफ में बोले अभिनेता चियान विक्रम, 'मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं'

After winning Grand Prix at Cannes Payal Kapadia All We Imagine as Light shortlisted by France for Oscars 2025
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : यूट्यूब

पायल कपाड़िया भारतीय फिल्म निर्देशक हैं। 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' उनकी पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री फिल्में बनाई हैं। 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' की कहानी दो नर्सों (प्रभा और अनु) पर आधारित है, जो साथ में रहती हैं। प्रभा की अरेंज्ड मैरिज हुई और उसका पति विदेश में रहता है। दूसरी तरफ अनु की शादी नहीं हुई है, लेकिन उसे एक लड़के से प्यार है। प्रभा और अनु अपनी दो दोस्तों के साथ एक ट्रिप पर जाती हैं, जहां वो खुद को पहचानने की कोशिश करती हैं और फिर उन्हें आजादी के मायने समझ आते हैं। 
Abdu Rozik: अब्दु रोजिक ने छह महीने बाद मंगेतर अमीरा से तोड़ी सगाई, सांस्कृतिक मतभेदों के कारण लिया यह फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
After winning Grand Prix at Cannes Payal Kapadia All We Imagine as Light shortlisted by France for Oscars 2025
ऑल वी इमेजिन एज लाइट - फोटो : सोशल मीडिया

'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' को भारतीय और फ्रांसीसी प्रोडक्शन हाउस की मदद से बनाया गया है। निर्माताओं का कहना है कि एक क्षेत्रीय भाषा की फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों के साथ इतनी गहराई से जुड़ते देखना अविश्वसनीय रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म ऑस्कर में भारत का भी प्रतिनिधित्व कर सकती है। आगामी 26 को जब भारत की तरफ से आधिकारिक एंट्री का एलान होगा, तब यह बात पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन
After winning Grand Prix at Cannes Payal Kapadia All We Imagine as Light shortlisted by France for Oscars 2025
पायल कपाड़िया - फोटो : सोशल मीडिया

पायल कपाड़िया ने साल 2014 से लेकर 2024 तक चार शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। उन्होंने 'ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग' नाम की शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया था, जिसे कान फिल्म फेस्टिवल में 2021 में दी गोल्डन आई अवॉर्ड मिला था। इसके आलावा उनकी शॉर्ट फिल्मों में 'एंड व्हॉट इज द समर सेइंग', 'द लास्ट मैंगो बिफोर द मॉनसून', 'आफ्टरनून क्लाउड्स' और 'वॉटरमेलन, फिश एंड द हाफ घोस्ट' शामिल हैं।
Ayushmann Khurrana: गणपति विसर्जन के बाद आयुष्मान ने की मुंबई के इस बीच की सफाई, कई दिग्गज हस्तियां भी आईं नजर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed