सब्सक्राइब करें

Stree 2 Beats Jawan: मैडॉक का दावा, स्त्री 2 ने रचा इतिहास, जवान को पीछे धकेल नंबर वन की कुर्सी पर जमाया कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Sep 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Beats Jawan: shraddha Movie creats history Becomes highest grossing HINDI FILM ever know box office
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला

'वो स्त्री है और कुछ भी कर सकती है', फिल्म 'स्त्री' के बाद जब महिलाओं के संदर्भ में कोई बात हो तो मानो यह लाइन लोगों की जुबान पर चढ़ी रहती है। भले ही हास्य बोध में यह कहा जाता है लेकिन फिलहाल तो सच में ऐसा हो गया है और स्त्री (श्रद्धा कपूर) ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया है। श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म अब हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है। बादशाह की 'जवान' को धकेलकर उसने यह नंबर वन की कुर्सी हथिया ली है। यह दावा मैडॉक फिल्म्स की तरफ से किया जा रहा है।

Stree 2 Beats Jawan: shraddha Movie creats history Becomes highest grossing HINDI FILM ever know box office
जवान-स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

मैडॉक फिल्म्स की तरफ से दावा किया जा रहा है कि स्त्री 2 हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म ने यह रिकॉर्ड 34 दिनों में बनाया है। 'स्त्री 2' ने हिंदी भाषा में कमाई के मामले में 'जवान' को पछाड़ दिया है। जल्द ही स्त्री 2 600 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
Shabana Azmi: 9 साल की उम्र में इस अभिनेता की फैन थीं शबाना आजमी, पॉकेट मनी बचाकर खरीदा करती थीं उनकी तस्वीर

Stree 2 Beats Jawan: shraddha Movie creats history Becomes highest grossing HINDI FILM ever know box office
स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज के पांचवे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है। इसने पांचवे हफ्ते में शुक्रवार को 3.60 करोड़, शनिवार को 5.55 करोड़, रविवार को 6.85 करोड़, सोमवार को 3.17 करोड़ और मंगलवार को  2.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 586 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Alia Bhatt: पति नहीं बल्कि इस अभिनेता के साथ शानदार है आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, खुद अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Beats Jawan: shraddha Movie creats history Becomes highest grossing HINDI FILM ever know box office
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म के इतिहास रचने पर मैडॉक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शयेर किया है। इसमें लिखा है, 'स्त्री 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस की नंबर 1 फिल्म'। साथ में कैप्शन में लिखा है, 'वो स्त्री है और उसने आखिर कर दिखाया। हिंदुस्तान की सबसे सर्वश्रेष्ठ नंबर1 हिंदी फिल्म। ये इतिहास हमारे साथ रचने के लिए सब फैंस को बहुत बहुत धन्यवाद। स्त्री 2 अब भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। थिएटर आओ, कुछ और नए रिकॉर्ड्स रचते हैं'!
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

विज्ञापन
Stree 2 Beats Jawan: shraddha Movie creats history Becomes highest grossing HINDI FILM ever know box office
'स्त्री 2' - फोटो : सोशल मीडिया

बीते महीने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज हुई 'स्त्री 2' महीनेभर बाद भी धुआंधार कमाई कर रही है। इसके साथ रिलीज हुईं और इसके बाद रिलीज हुईं तमाम फिल्मों ने इसके आगे घुटने टेक दिए हैं, लेकिन इसकी कमाई अब भी करोड़ों में जारी है। यह वर्ष 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' की दूसरी कड़ी है। श्रद्धा कपूर के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं।
Kareena Kapoor: करीना के नाम होगा फिल्म फेस्टिवल, जानें कब से कब तक अभिनेत्री की फिल्मों को देख सकेंगे फैंस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed