फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aanant-Radhika Wedding: ऋतिक रोशन के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए अभिषेक-ऐश्वर्या, आराध्या भी संग आईं नजर

Mon, 15 Jul 2024 04:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 15 Jul 2024 04:25 PM IST
सार

इस शादी की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हंसते और बात करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan seen laughing with Hrithik Roshan at Anant Radhika wedding
ऐश्वर्या-अभिषेक-ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा देश ही नहीं, विदेश में भी हो रही है। इस शादी की खबरों ने देश और विदेश की मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। इस समारोह के दौरान कई बड़ी हस्तियां भी नजर आईं। बच्चन परिवार समेत कई बड़े बॉलीवुड कलाकार भी इस शादी में मौजूद थे। इस दौरान कई तस्वीरों में अभिषेक बच्चन और ऐशवर्या राय बच्चन मीडीया को पोज देते नजर आए। इस शादी की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक और ऐश्वर्या बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ हंसते और बात करते नजर आ रहे हैं। 

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan seen laughing with Hrithik Roshan at Anant Radhika wedding
अभिषेक-ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अनंत और राधिका की शादी के दो दिन बाद तक इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रही हैं। शादी में पहुंचे कई विदेशी मेहमान भी अपने-अपने देश लौट चुके हैं, जहां से वो अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी तस्वीरें लगातार साझा कर रहे हैं। बीते रविवार ही मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल किम कादर्शियन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी तस्वीरें साझा की थीं। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के साथ अपनी तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। अब अभिषेक और ऐश्वर्या से जुड़ी एक वीडियो सामने आई है, जिसमें ये दंपति 'फाइटर' अभिनेता ऋतिक रोशन से बातें करता नजर आ रहा है। इस दौरान आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आ रही हैं। बताते चलें कि ऐश्वर्या और ऋतिक साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'धूम 2' में एक साथ काम कर चुके हैं।

Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan seen laughing with Hrithik Roshan at Anant Radhika wedding
रेखा-ऐश्वर्या - फोटो : इंस्टाग्राम @ varindertchawla

इस शादी में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान पूरे बच्चन परिवार ने मीडिया के सामने पोज देते हुए तस्वीरें खिंचाई थीं। इस दौरान मशहूर अभिनेत्री रेखा ने भी ऐश्वर्या से मुलाकात की थी। रेखा ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए अभिनेत्री को गले से लगाया था। इस बीच उन्हें ऐश्वर्या के कान में कुछ कहते भी देखा गया। इसके अलावा वह आराध्या के साथ भी वक्त बिताते नजर आई थीं। 
Shatrughan Sinha: शत्रुघ्न सिन्हा ने अंबानी को दी बेटे की शादी की बधाई, कहा- रिकॉर्ड तोड़ने वाली वेडिंग थी

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan and Abhishek Bachchan seen laughing with Hrithik Roshan at Anant Radhika wedding
बच्चन परिवार - फोटो : इंस्टाग्राम @viralbhayani

इस शादी से जुड़े एक अन्य वीडियो में बच्चन परिवार ऐश्वर्या के बिना कैमरे पर पोज देता नजर आया। इस वीडियो में अमिताभ पूरे परिवार को पोज देने के लिए एक निर्धारित जगह पर ले जाते दिखाई पड़ते हैं। इस दौरान अमिताभ के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन, पुत्र अभिषेक बच्चन, बेटी श्वेता नंदा , उनके पति निखिल नंदा और बच्चे नव्या नवेली और अगस्त्य नंदा भी पोज देते नजर आए। 
अंबानी के फंक्शन में अजीबो-गरीब डांस करती दिखीं अनन्या, हुईं ट्रोल

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed