{"_id":"6917e4c7125bc1680f003890","slug":"ajay-devgn-film-de-de-pyaar-de-2-kaantha-movie-haq-and-the-girlfriend-box-office-report-2025-11-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन अजय की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने मारी बाजी, ‘कांथा’ ने भी दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पहले दिन अजय की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने मारी बाजी, ‘कांथा’ ने भी दिखाया दम; जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 15 Nov 2025 07:57 AM IST
सार
Box Office Collection: शुक्रवार को अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ और साउथ फिल्म ‘कांथा’ रिलीज हुई। पहले ही ‘हक’ के अलावा कुछ और फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, शुक्रवार को नई रिलीज और बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन क्या रहा?
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' और 'कांथा'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ को लेकर रिलीज से पहले अच्छा-खासा क्रेज था। फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन में भी यह बात साफ नजर आई। अजय की फिल्म ने पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर लिया। साथ ही शुक्रवार को दुलकर सलमान की साउथ फिल्म ‘कांथा’ भी रिलीज हुई। जानिए, दे दे प्यार दे 2’, ‘कांथा’ ने पहले दिन कितना कमाया। साथ ही बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?
2 of 5
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2'
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘दे दे प्यार दे 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पहले दिन 8.50 करोड़ की कमाई की है।अंशुल शर्मा निर्देशित फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन, रकुल प्रीत के अलावा माधवन भी हैं। फिल्म की कहानी एक एच गैप स्टोरी है। फिल्म में माधवन ने रकुल प्रीत के किरदार के पिता का रोल किया है। वहीं रकुल और अजय देवगन के कैरेक्टर्स के बीच लव स्टोरी दिखाई है।
3 of 5
कांथा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांथा’ ने पहले दिन की कितनी कमाई
साउथ एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म ‘कांथा’ ने भी पहले दिन ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया। इस फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म में 1950 का दशक दिखाया गया। एक जुनूनी फिल्ममेकर अय्या अपने बेटे (दुलकर सलमान) को बचपन से हीरो बनाने की तैयारी करता है। लेकिन आगे चलकर इस वजह से पिता और बेटे के रिश्ते में दूरी आती है, टकराव बढ़ता है। फिल्म सिनेमा को लेकर जुनून और पिता-बेटे के रिश्ते की कई परतें खोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'हक'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘हक’ की लाखों में सिमटी कमाई
यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ सिनेमाघरों में आठ दिन पहले रिलीज हुई। लेकिन आठ दिन में ही इसका कलेक्शन लाखों में सिमट गया है। फिल्म ने 8वें दिन 65 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 14.65 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म अभी तक अपना बजट भी वसूल नहीं कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'द गर्लफ्रेंड'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘द गर्लफ्रेंड’ का भी कम हुआ कलेक्शन
रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को भी थिएटर में आठ दिन हो चुके हैं। यह फिल्म भी 8वें दिन में आकर 93 लाख रुपये बटोर सकी। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 12.23 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म में लव स्टोरी है लेकिन इसका बिल्कुल अलग पहलू ही दिखाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।