{"_id":"69175ce997188a8add00d982","slug":"haq-box-office-collection-day-8-total-earning-of-emraan-hashmi-film-2025-11-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'हक', आठवें दिन लाखों में सिमटी कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी 'हक', आठवें दिन लाखों में सिमटी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:16 PM IST
सार
Haq Box Office Collection: इमरान हाशमी और यामी गौतम की अदाकारी वाली फिल्म 'हक' को रिलीज हुए आज एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है। आइए जानते हैं इसने आठवें दिन कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
हक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'हक' सात नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बेहतरीन कहानी और कलाकारों की अदाकारी की वजह से 'हक' बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रही है। आइए जानते हैं 'दे दे प्यार दे 2' की रिलीज के बाद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
'हक' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
'हक' का आठवें दिन का कलेक्शन
'हक' की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो गया है। ओपनिंग डे पर इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की। इसके बाद इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। पहले हफ्ते में फिल्म ने 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। आज शुक्रवार को खबर लिखे जाने तक इसने 52 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 14.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
3 of 5
हक
- फोटो : यूट्यूब
'दे दे प्यार दे 2' का 'हक' पर पड़ा असर
आज सिनेमाघरों में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की अदाकारी वाली फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज हो गई है। इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की रिलीज का 'हक' के कलेक्शन पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हक
- फोटो : यूट्यूब
बजट से दूर फिल्म की कमाई
फिल्म 'हक' का बजट लगभग 25 से 30 करोड़ रुपये है। बजट के हिसाब से फिल्म कमाई नहीं कर पा रही है। वीकडेज में इसकी कमाई औसत से कम है। देखने वाली बात होगी कि यह फिल्म वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन करके अपना बजट निकाल पाती है या नहीं?
विज्ञापन
5 of 5
हक फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म 'हक' में इमरान हाशमी और यामी गौतम ने अभिनय किया है। इसके निर्देशक सुपर्ण वर्मा हैं। इसके निर्माता विनीत जैन और विशाल गुरनानी के अलावा कई लोग है। यह फिल्म सुप्रीम कोर्ट के चर्चित शाह बानो केस पर आधारित है। इस केस में मुस्लिम महिला को तलाक के बाद गुजारा भत्ता देने का फैसला सुनाया गया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।