साउथ सुपरस्टार अजित इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अभिनेता के पास कतार में 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली', दो फिल्में हैं और इन दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में 'विदामुयार्ची' के निर्माताओं ने फिल्म के कलाकारों के पोस्टर जारी किए थे। इसके साथ 'गुड बैड अग्ली' का भी पोस्टर जारी हो चुका है। हालांकि, अब इन दोनों फिल्मों से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है, जो प्रशंसकों को निराश कर सकती है।
Ajith: तय समय पर रिलीज नहीं होंगी 'विदामुयार्ची'-'गुड बैड अग्ली'! अजित की दोनों फिल्मों में क्यों हो रही देरी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता अजित कुमार 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' के निर्माण में व्यस्त हैं। विदामुयार्ची का निर्देशन मगिज थिरुमेनी कर रहे हैं और यह फिल्म काफी बड़े बजट पर बन रही है। दूसरी ओर, 'गुड बैड अग्ली' का निर्देशन 'मार्क एंटनी' के मशहूर अभिनेता आदिक रविचंद्रन कर रहे हैं। वहीं अब दोनों फिल्मों की रिलीज को लेकर चर्चा है कि ये दोनों ही फिल्में शायद तय समय पर रिलीज नहीं होंगी।
गुड बैड अग्ली के निर्माता पोंगल पर रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं, वहीं विदामुयार्ची की टीम इस साल दिवाली के मौके पर फिल्म को सिनेमाघरों में लाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, अब फिल्म जगत में ताजा चर्चा यह है कि इन दोनों बड़ी फिल्मों की रिलीज की तारीखों में फेरबदल हो सकता है। खबर है कि विदामुयार्ची को पोंगल सीजन तक के लिए टाल दिया गया है और 'गुड बैड अग्ली' 2025 की गर्मियों में आएगी। हालांकि, अभी तक विदामुयार्ची और गुड बैड अग्ली के निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह अफवाह सच साबित हुई तो विदामुयार्ची पोंगल 2025 पर कमल हासन की 'ठग लाइफ' से टकरा सकती है।
वहीं, बात करें 'विदामुयार्ची' की तो यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई अमेरिकी फिल्म ब्रेकडाउन पर आधारित है। 'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरुमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। लाइका प्रोडक्शंस इस फिल्म का निर्माण कर रहा है। अनिरुद्ध रविचंदर ने फिल्म के लिए गाने और मूल संगीत तैयार किया है। नीरव शाह फोटोग्राफी के निर्देशक हैं। अजित कुमार 'अर्जुन' की भूमिका निभा रहे हैं और तृषा उनकी पत्नी 'पल्लवी' की भूमिका में हैं।
वहीं, बात करें 'गुड बैड अग्ली' की तो यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन करेंगे। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम करेंगे और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नवीन ने मैत्री मूवी के बैनर तले किया है।