फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: 'मिस्टर बच्चन' से लेकर 'सेक्टर 36' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा एक्शन-थ्रिलर का डबल डोज

Tue, 10 Sep 2024 10:00 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 10 Sep 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
OTT release this week mr bachchan thalavan berlin sector 36 Emily In Paris Season 4 Part 2 Committee Kurrollu
मिस्टर बच्चन-सेक्टर 36 - फोटो : इंस्टाग्राम:@netflixindia

ओटीटी रिलीज को लेकर अक्सर प्रशंसक उत्साहित रहते हैं, क्योंकि हर हफ्ते उन्हें नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार रहता है। सितंबर का दूसरा हफ्ता भी शुरू हो चुका है और ऐसे में कई फिल्मों व वेब सीरीज की कतार लग चुकी है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते भी प्रशंसकों को खास मजा मिलने वाला है तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते धमाल मचाएंगी।


 

OTT release this week mr bachchan thalavan berlin sector 36 Emily In Paris Season 4 Part 2 Committee Kurrollu
थलावन - फोटो : इंस्टाग्राम: @sonyliv

थलावन
'थलावन' एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में एक जांच के इर्द-गिर्द घूमती है और यह उस पुलिस बल का एक मुद्दा बन जाता है। फिल्म में बीजू मेनन और आसिफ अली मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 10 सितंबर को सोनी लिव पर रिलीज होगी।

OTT release this week mr bachchan thalavan berlin sector 36 Emily In Paris Season 4 Part 2 Committee Kurrollu
कमेटी कुर्रोलु - फोटो : इंस्टाग्राम

कमेटी कुर्रोलु
'कमेटी कुर्रोलु' बचपन के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्तों की परीक्षा बड़े होने के बाद होती है। फिल्म में संदीप सरोज, पी साई कुमार, गोपाराजू रमना, शरण्या सुरेश और यशवंत पेंड्याला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कथित तौर पर 11 सितंबर को ईटीवी विन पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT release this week mr bachchan thalavan berlin sector 36 Emily In Paris Season 4 Part 2 Committee Kurrollu
बर्लिन - फोटो : इंस्टाग्राम @aparshakti_khurana

बर्लिन
'बर्लिन' 1990 के दशक की नई दिल्ली में सेट है और एक मूक-बधिर व्यक्ति की विदेशी जासूस होने के संदेह में गिरफ्तारी के इर्द-गिर्द घूमती है। अतुल सभरवाल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में अपारशक्ति खुराना, इश्वाक सिंह, राहुल बोस, अनुप्रिया गोयनका और कबीर बेदी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 13 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
OTT release this week mr bachchan thalavan berlin sector 36 Emily In Paris Season 4 Part 2 Committee Kurrollu
एमिली इन पेरिस 4 - फोटो : इंस्टाग्राम: netflix

एमिली इन पेरिस 2
'एमिली इन पेरिस' एमिली कूपर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के रूप में अपनी सपनों की नौकरी पाने के बाद पेरिस चली जाती है और काम, दोस्तों और रोमांस के बीच संतुलन बनाती है। इस सीरीज में लिली कोलिन्स, लुकास ब्रावो और लुसिएन लैविस्काउंट मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके चौथे सीजन का दूसरा भाग 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed