फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidaamuyarchi: पोंगल से खिसकने के बाद इस दिन दस्तक देगी विदामुयार्ची? अजित की फिल्म की रिलीज डेट पर अटकलें तेज

Wed, 08 Jan 2025 11:29 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 08 Jan 2025 11:29 AM IST
सार

Vidaamuyarchi: अजित कुमार और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म 'विदामुयार्ची' के पोंगल से स्थगित होने के बाद अब जनवरी के अंत तक बड़े पर्दे पर रिलीज होने की संभावना है। 
 

विज्ञापन
Ajith kumar trisha krishnan film Vidaamuyarchi to release on 30 january after postponement from 2025 reports
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

अजित कुमार और तृषा कृष्णन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विदामुयार्ची' को इस साल पोंगल के अवसर पर रिलीज किया जाना था, लेकिन आखिरी समय पर निर्माताओं ने इसकी रिलीज को टाल दिया। खबर है कि निर्माताओं कुछ कानूनी मुद्दों में उलझे हुए हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि फिल्म रिलीज कब होगी। वहीं, अब सोशल मीडिया पर फिर एक बार इसकी नई रिलीज डेट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Ajith kumar trisha krishnan film Vidaamuyarchi to release on 30 january after postponement from 2025 reports
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @gkmtamilkumaran

फिल्म की नई रिलीज डेट
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'विदामुयार्ची' अब जनवरी के अंत में रिलीज हो सकती है। इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्र श्रीधर पिल्लई के हालिया पोस्ट के अनुसार, व्यापार विश्लेषकों का दावा है कि फिल्म संभवतः 30 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक निर्माता की तरफ से कुछ भी पुष्टि नहीं की गई है।


Vidaamuyarchi: पैरामाउंट पिक्चर्स बना 'विदामुयार्ची' की रिलीज में देरी की वजह; 85 करोड़ रुपये पर अटका है मामला
 

Ajith kumar trisha krishnan film Vidaamuyarchi to release on 30 january after postponement from 2025 reports
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

हॉलीवुड फिल्म का रीमेक है 'विदामुयार्ची'
मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित फिल्म विदामुयार्ची एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यह हॉलीवुड फिल्म ब्रेकडाउन का रूपांतरण है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फिल्म के टीजर से दोनों के बीच समानताएं सामने आई हैं।दरअसल, 'विदायामुयार्ची' हॉलीवुड फिल्म ब्रेकडाउन की अनौपचारिक रीमेक है। पैरामाउंट पिक्चर्स ने लाइका प्रोडक्शंस पर मुकदमा करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ajith kumar trisha krishnan film Vidaamuyarchi to release on 30 january after postponement from 2025 reports
विदामुयार्ची - फोटो : एक्स: @LycaProductions

फिल्म की रिलीज में देरी की वजह
ऐसे में 'विदायामुयार्ची' के आधिकारिक रीमेक अधिकार सुरक्षित करने के लिए लाइका को पैरामाउंट पिक्चर्स को 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। इस राशि का भुगतान करने के बजाय लाइका प्रोडक्शंस ने पैरामाउंट पिक्चर्स को फिल्म की रिलीज के लिए एक साझेदारी सौदे की पेशकश की है। फिल्म की रिलीज में देरी की असली वजह यही है।

विज्ञापन
Ajith kumar trisha krishnan film Vidaamuyarchi to release on 30 january after postponement from 2025 reports
विदामुयार्ची - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions

फिल्म के कलाकार
'विदामुयार्ची' मूल रूप से तमिल भाषा में बनाई गई थी और इसे 10 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाना था, जिसे स्थगित कर दिया गया। अब इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है। 'विदामुयार्ची' को फिल्म निर्माता मगिज थिरुमेनी ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म के जरिए अजित और मगिज थिरूमेनी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। इसमें तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और रेजिना कैसेंड्रा भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed