फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pushpa 2 Box Office Collection: 'पुष्पा 2' की कमाई में आई मामूली गिरावट, जानें 34वें दिन किया कितना कलेक्शन

Tue, 07 Jan 2025 11:13 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 07 Jan 2025 11:13 PM IST
सार

Pushpa 2 Box Office Collection:  अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 1200 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कलेक्शन कर रही है। हालांकि, 34वें दिन इसकी कमाई में मामूली गिरावट आई है।

विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection day 34 allu arjun rashmika mandanna movie total earning day wise
पुष्पा 2 से अल्लू अर्जुन का एक और धांसू लुक - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 1200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड तोड़े और कई नए रिकॉर्ड बनाए। ‘पुष्पा 2’ लगातार बॉक्स ऑफिस लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है। ‘पुष्पा 2’ की आंधी जब बॉक्स ऑफिस पर चल रही थी। इस बीच वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दिया, लेकिन ‘पुष्पा 2’ के सामने टिक नहीं पाई। अल्लू अर्जुन की फिल्म के 34वें दिन के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कुल कितना कलेक्शन किया। 
Pushpa 2 Box Office Collection day 34 allu arjun rashmika mandanna movie total earning day wise
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
33वें दिन की कमाई
बीते दिनों की कमाई के मुकाबले आज की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने रविवार को 7.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। सोमवार को 2.5 करोड़ का कलेक्शन किया और अब 34वें दिन मंगलवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। फिल्म ने अब तक 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Mufasa Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाए 'मुफासा' के कदम, 19वें दिन इतने में सिमटी कमाई
Pushpa 2 Box Office Collection day 34 allu arjun rashmika mandanna movie total earning day wise
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
फिल्म का टोटल कलेक्शन
‘पुष्पा 2’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 1210.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म कलेक्शन के मामले में इतना आगे निकल चुकी है कि किसी भी फिल्म को इसका रिकॉर्ड तोड़ने में काफी मुश्किल होगी।

यह खबर भी पढ़ें: Emergency: बहुत संघर्ष रहा… ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए इन चुनौतियों का कंगना ने किया सामना, एक्ट्रेस का छलका दर्द
विज्ञापन
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection day 34 allu arjun rashmika mandanna movie total earning day wise
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
हिंदी भाषा में की सबसे ज्यादा कमाई
‘पुष्पा 2 द रूल’ ने हिंदी संस्करण में सबसे ज्यादा कमाई की है। हिंदी पट्टी के दर्शकों का फिल्म को खूब प्यार मिला। फिल्म ने अब तक 881.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अब यह फिल्म हिंदी संस्करण में 900 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
Pushpa 2 Box Office Collection day 34 allu arjun rashmika mandanna movie total earning day wise
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@pushpamovie
‘पुष्पा 2’ के सामने नहीं टिक पाई ‘बेबी जॉन’
वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ ने 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। 160 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक 39.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 14वें दिन महज 25 लाख की कमाई की। वरुण धवन की फिल्म के कलेक्शन में अगर इसी तरह गिरावट आती रही तो यह जल्द ही फ्लॉप घोषित हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed