{"_id":"68419bf8e6caa8d226020b6b","slug":"akshay-kumar-multi-starrer-movies-housefull-jaani-dushman-khel-khel-main-hera-pheri-housefull-5-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' से पहले अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखी भारी-भरकम स्टारकास्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: 'हाउसफुल 5' से पहले अक्षय कुमार की इन फिल्मों में दिखी भारी-भरकम स्टारकास्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:42 AM IST
सार
Akshay Kumar Multi Starrer Movies: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' में भारी भरकम कास्ट है। इस खबर में हम आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जिसमें भारी भरकम कास्ट है।
विज्ञापन
1 of 6
भारी भरकम वाली कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' आज 5 जून को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में भारी भरकम कास्ट है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, नाना पाटेकर, सौंदर्या शर्मा, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, कृति सेनन, कृति खरबंदा, नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और जैकी श्रॉफ के अलावा कई कलाकार हैं। ऐसे में हम आपको अक्षय कुमार की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें इसी तरह से कई एक्टर और एक्ट्रेस हैं।
2 of 6
भारी भरकम वाली कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खेल खेल में
अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' साल 2024 में रिलीज हुई थी। यह कॉमेडी फिल्म है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं कर पाई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तापसी पन्नू, वाणी कपूर, एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल, फरदीन खान, अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, जिमी शेरगिल, अर्जुन कपूर, किरण कुमार और जॉनी लीवर थे।
3 of 6
भारी भरकम वाली कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सिंघम अगेन
'सिंघम अगेन' फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अच्छी कमाई की थी। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और वीरेन वजीरानी थे।
सूर्यावंशी
अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यावंशी' 2021 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कटरीना कैफ, जैकी श्रॉफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, मीनल साहू, निहारिका रायजादा, जावेद जाफरी और अभिमन्यू सिंह थे। 160 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म ने 294.91 करोड़ कमाए थे।
विज्ञापन
5 of 6
भारी भरकम वाली कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जानी दुश्मन
अक्षय कुमार की फिल्म 'जानी दुश्मन' साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नहीं थे लेकिन फिल्म में उनके साथ भारी भरकम कास्ट थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा अरमान कोहली, सनी देओल, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदासानी, सोनू निगम, आदित्य पंचोली, शरद कपूर, मनीषा कोइराला, रंभा, पिंकी कैम्पबेल और किरण राठौड़ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।